Motivational Story: कौन हैं डॉ. चंद्रमणि सिंह जिन्हें चाणक्य अवार्ड 2023 से किया गया सम्मानित?
Nalanda News: डॉ. चंद्रमणि प्रसाद सिंह को ग्लोबाल युथ आईकॉन अवार्ड 2022 का खिताब भी मिल चुका है।

Motivational Story: नालंदा जिले के रहने वाले लाल डॉ. चंद्रमणि प्रसाद सिंह को हाल ही में चाणक्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। अंबाला कैंट में 25 मार्च को सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर लोगों ने उनकी तारीफ़ करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉ. चंद्रमणि सिंह को उत्कृष्ट कार्य की वजह से चाणक्य अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। विश्व के प्राचीन शिक्षा केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय के पास में ही डॉ. चंद्रमणि सिंह का गांव है। आपको बता दें कि उन्हें ग्लोबल युथ आईकॉन अवॉर्ड 2022′ का भी खिताब मिल चुका है।
Recommended Video

उमराव विगहा (नालंदा खंडहर) निवासी सरयुग सिंह के तीसरे बेटे डॉ. चंद्रमणि प्रसाद सिंह की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई थी। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा जिला के मशहूर स्कूल 'आदर्श उच्च विद्यालय से मिली। वहीं उन्होंने 12वीं की तालीम नालंदा महाविद्यालय से की।
12वीं की पढ़ाई करने के बाद उनके सेलेक्शन भारतीय वायु सेना के लिए हुआ। जहां उन्होंने 17 साल तक अपनी सेवा दी। अपने उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें सेना की तरफ़ से हौसला अफजाई के लिए कई मेडल मिले। 2005 तक उन्होंने राष्ट्रीय सेवा मे योगदान दिया
राष्ट्र सेवा करने बाद वह नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन में शामिल हुए। ग्रामीण स्तर से जुड़े 70 से ज्यादा इनोवेशन का चैनलों के ज़रिए प्रचार प्रसार किया। डिस्कवरी चैनल और दूसरे चैनलों के ज़रिए प्रचार-प्रसार और व्यवसायिक प्रबंधन से जुडे रहे।
डॉय चंद्रमणि प्रसाद सिंह ने दो साल तक कार्पोरेट्स सेक्टर में भी न्यूनतम सेवाएं दी। वहीं उन्होंने शिक्षण, प्रशिक्षण, तकनीक, और शोध से जुडकर युवाओं के हुनर को तराशने में योगदान देते रहे। गौरतलब है कि पिछले 14 सालों से आयकर सेवा में काम करते हुए इन्होंने पीएचडी की डिग्री ली।
आयकर के साथ-साथ स्कुल और कॉलेज से जुड़ कर वह युवाओं को मोटिवेट करने का भी काम कर रहे हैं। आज की तारीख में डॉय चंद्रमणि प्रसाद सिंह आयकर वरिष्ठ पदाधिकारी की हैसियत रख रहे हैं। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने इनके कामों की सराहना की। इसके साथ ही ग्लोबल युथ आईकॉन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया था।
ये भी पढ़ें: Motivational Story: पिता का उठ गया साया, नहीं छोड़ी पढ़ाई, आर्थिक तंगी से जूझते हुए लहराया कामयाबी का परचम












Click it and Unblock the Notifications