बिहार: नाबालिग़ को दिया शादी का झांसा, कई महीने तक किया गंदा काम और अब...
पीड़ित युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकि आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
चंपारण, 26 जुलाई 2022। बिहार में अपराध दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन डकैती, हत्या और रेप जैसी वारदात की खबरें देखने को मिल रही है। ताज़ा मामला वेस्ट चंपारण का है, जहां एक नाबालिग युवती के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने की शर्मनाक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नरकटियागंज इलाके की रहने वाली नाबालिग़ युवती के साथ एख युवक तीन महीने से रेप कर रहा था। युवती जब गर्भवती हो गई तो उससे शादी रचाने का वादा किया और फिर धोखे से उसका गर्भपात करवा दिया।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पीड़ित युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकि आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शिकारपुर थाना क्षेत्र का का मामला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घटन तीन महीने पहले का है। नाबालिग युवती को प्रेम के जाल में फंसा कर युवक ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती जब गर्भवती हो गई तो धोखे से गर्भपात करवा दिया।

तीन महीने तक नाबालिग़ के साथ करता रहा रेप
शिकारपुर थाने में नाबालिग युवती की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकि में शेख आलम (भुअर) शेख जौआद, शहनाज खातुन, हसीना खातुन और फिदा हुसैन के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक नाबालिग युवती आरोपी के घर गई थी, उस वक्त वहां कोई नहीं था। मौक़े का फ़ायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग युवती के साथ जबरदस्ती गंदा काम किया। उसके बाद बदमानी का डर दिखा कर लगातार तीन महीने तक रेप करता रहा। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसने सारी घटना की जानकारी अपनी मां दी।

आरोपियों ने धोखे करा दिया गर्भपात
पीड़ित युवती की मां ने जब आरोपी युवक के घर वालों का घटना की जानकारी दी तो उन्होंने दोनों की शादी करा देने की बत कही। आरोपियों ने 10 जून को युवती को कोर्ट मैरिज करने का हवाला देते हुए आधार कार्ड के साथ घर बुलाया। आधार कार्ड लेकर युवती जब वहां पहुंची तो धोखे से उन लोगों ने गर्भपात की दवा खिला दी। शादी का झांसा देते हुए वक्त को बर्बाद करते हुए 22 जुलाई को आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। अब नाबालिग़ युवती के परिजन इंसाफ़ के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। वहीं पुलिस वालों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार: पति परदेस में और पत्नि की प्रेमी से ग्रामीणों ने करवा दी शादी, अब पूछ रहे 3 बच्चों का क्या करें?












Click it and Unblock the Notifications