Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: पति परदेस में और पत्नि की प्रेमी से ग्रामीणों ने करवा दी शादी, अब पूछ रहे 3 बच्चों का क्या करें?

ग्रामीणों ने बताया कि रूदल कुमार बटसार गांव का रहने वाला है। वह अपनी प्रेमिका सांता से मिलने रात के अंधेरे में करहरिया गांव पहुंचा था।

बांका, 26 जुलाई 2022। बिहार में प्रेम-प्रसंग की कई तरह की खबरें आपने पढ़ी होंगी, लेकिन ये खबर पढ़ कर आप भी कहेंगे की प्यार वाकई अंधा होता है। दरअसल बिहार के बांका ज़िले में एक प्रेमी ने शादी शुदा महिला से विवाहित महिला से शादी रचा ली। इतना ही नहीं महिला के तीन बच्चे भी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया जिसके बाद बांधकर उनकी पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद दोनों की रज़ामंदी से शादी भी करवा दी गई।

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी

ग्रामीणों ने बताया कि रूदल कुमार बटसार गांव का रहने वाला है। वह अपनी प्रेमिका सांता से मिलने रात के अंधेरे में करहरिया गांव पहुंचा था। इस दौरान लोगों ने दोनों को एक साथ देख लिया जिसके बाद प्रेमी और प्रेमिका को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। सन्हौला पुलिस सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची औऱ दोनों को थाना लेकर गई। थाना में दोनों के परिजनों को बुलाया गया फिर पंचायत हुई।

बटसार शीतला मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी

बटसार शीतला मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी

दोनों पक्ष की रज़ामंदी के के सन्हौला थानाध्यक्ष के निर्देश पर बटसार पंचायत के सरपंच भरोसी मंडल की अगुवाई में शादी रचा दी गई। बटसार शीतला मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवाने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। प्रेमी कुंवारा है और महिला तीन बच्चों की मां है। वहीं शादी के बाद अब लोगों का कहना है कि महिला के तीन बच्चों का क्या करें। पति तो परदेस में मज़दूरी करता है। इसलिए पंचायत के मुताबिक तीनों बच्चों को उनके दादा के पास रखा गया है।

बच्चे और पति का क्या होगा ?

बच्चे और पति का क्या होगा ?

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पंचायती में दोनों की रजामंदी से शादी हो जाने के बाद ग्रामीणों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि महिला के बच्चे और पति का क्या होगा? बिहार में प्रेम प्रसंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले शिक्षक और छात्रा के प्रेम प्रसंग का मामला खूब सुर्खियों में था। ग्रामीणों ने पहले पिटाई की थी, बाद में शिक्षक और छात्रा की शादी करा दी गई थी। सोशल मीडिया पर यह खबर कई दिनों तक वायरल हो रही थी।

य़े भी पढ़ें: बिहार: SBI में हो जाता बिग ब्लंडर, CMS कर्मी ने जमा किए 5 लाख 50 हज़ार, 50% नोट थे नकली

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+