बिहार: गायक पीएल यादव पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, विवादित गाने पर मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने लिया संज्ञान
मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है प्रदर्शन लाल यादव के इस गाने से हम लोगों का काफी ठेस पहुंची है। प्रदर्शन लाल यादव को इस गाने को लेकर माफी मांगनी चाहिए। उसने गाने के नाम पर भद्दा मज़ाक करते हुए आपसी इत्तेहाद को खत्म...
पटना, 16 सितंबर 2022। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने और विवाद को चोली दामन का साथ है। आए दिन किसी न किसी भोजपुरी गाने पर विवाद खड़ा हो जाता है। भोजपुरी गायक प्रधान लाल यादव के नया गाना "अहिरा के साथ नाचे सैयद की बेटी रे..." पर काफी बवाल हो रहा है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में गायक प्रधान लाल यादव के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों प्राथमिक दर्ज करवाई है। उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही प्रदर्शन लाल यादव को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मुस्लिम समुदाय को गाने से पहुंची ठेस
मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है प्रदर्शन लाल यादव के इस गाने से हम लोगों का काफी ठेस पहुंची है। प्रदर्शन लाल यादव को इस गाने को लेकर माफी मांगनी चाहिए। उसने गाने के नाम पर भद्दा मज़ाक करते हुए आपसी इत्तेहाद को खत्म करने की कोशिश की है। इस तरह के विवादित गाने से दो समुदायों के बीच तनाव पैदा होगा और समाजिक माहौल बिगड़ेगा। इस गाने को यूट्यूब से हटाने के साथ-साथ प्रदर्शन लाल यादव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

भोजपुरी गायक प्रदर्शन लाल यादव का विवादित गाना
भोजपुरी गायक प्रदर्शन लाल यादव का विवादित गाना बुधवार के दिन 7 सितंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। सोशल मीडिया पर गाना आते ही विवाद शुरू हो गया। इस गाने को श्रोताओं ने अपलोड होते ही नकार दिया। वहीं गायक प्रदर्शन लाल यादव की मुश्किलें और बढ़ गई। सोशल मीडिया के ज़रिए प्रदर्शन लाल यादव के गिरफ्तारी की मांग के मैसेज भी वायरल होने लगे। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिहार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय से इस मामले में कार्रवाई करने की गुज़ारिश की है।

मंत्री जितेंद्र राय ने खुद लिया मामले में संज्ञान
वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत के दौरान बिहार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि मामले की जानकारी मुझे मिली है। इस मामले तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग को निर्देश जारी कर दिया गया है। सोमवार तक भोजपुरी गायक प्रधान लाल यादव के विवादित गाना मामले में कार्रवाई कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार: बेगूसराय गोली कांड मामले की सुलझी गुत्थी, बीहट का रहने वाला है मुख्य आरोपी नागा












Click it and Unblock the Notifications