बिहार: बेगूसराय गोली कांड मामले की सुलझी गुत्थी, बीहट का रहने वाला है मुख्य आरोपी नागा
बेगूसराय गोली कांड का मुख्य आरोपी बीहट का निवासी है। जमुई से रांची भागने के क्रम में पुलिस ने झाझा स्टेशन उसे गिरफ्तार किया है। वहीं सूत्रों की मानें तो उसने गोली कांड में अपनी संलिप्ताता कबूल कर ली है।
बेगूसराय, 16 सितंबर 2022। बिहार के बेगूसराय में हुए गोली कांड के चारों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि की अभी आरोपियों की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। पकड़े गए चारो संदिग्ध में सुमित, युवराज, अर्जुन और केशव (नागा) बेगूसराय पुलिस की गिरफ्त में है। बेगूसराय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार इस पूरे मामले में दोपहर 2:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गोली कांड के मुख्य आरोपी केशव (नागा) झाझा स्टेशन से गिरफ़्तार किया है। वह मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से रांची भागने की फिराक में था। फिलहाल बेगूसराय पुलिस की गिरफ़्त में चारों संदिग्ध है, प्रेस वार्ता के बाद पूरे मामले की जानकारी मिला पाएगी।
Recommended Video

बेगूसराय गोली कांड का मुख्य आरोपी नागा
बेगूसराय गोली कांड का मुख्य आरोपी बीहट का निवासी है। जमुई से रांची भागने के क्रम में पुलिस ने झाझा स्टेशन उसे गिरफ्तार किया है। वहीं सूत्रों की मानें तो उसने गोली कांड में अपनी संलिप्ताता कबूल कर ली है। उसी की निशानदेही पर गोलीकांड के अन्य आरोपियों सुमित, युवराज और अर्जुन को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज़ किया जा रहा है।

दोपहर 2:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे SP
सूत्रों की मानें तो साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से गुरुवार की शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं दो आरोपियों को नगर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के पास से गिरफ्तार किया था। इस तरह पुलिस ने कुल पांच लोगों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया लेकिन गोली कांड में चार आरोपियों की खबर सामने आई है। ऐसे में यह साफ है कि गिरफ्तार सभी संदिग्ध गोली कांड के आरोपी नहीं हो सकते हैं। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार की प्रेस वार्ता के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।

राह चलते गोली मार रहा था साइको किलर
बेगूसराय जिला में गोली कांड के बाद दहशत का माहौल है। साइको किलर ने 9 लोगों को गोली मारी जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी है। कुछ घायलों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। बेगूसराय ज़िला के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों के परिजनों ने हाइवे जाम कर मुआवजे की मांग की है। चश्मदीदों ने बताया कि पुलिस क गाड़ी साइड में खड़ी थी और बाइक सवार दो साइको किलर लोगों को गोली मारते जा रहा था।

अलर्ट मोड में बेगूसराय जिला प्रशासन
बेगूसराय जिला प्रशासन ने गोली कांड के मद्देनज़र जिले के विभिन्न स्थानों पर अगले आदेश पुलिस बल तैनात करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नज़र रखने को कहा गया है। इस बाबत बेगूसराय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सुभाष चौक, ट्रैफिक चौक, कपस्या चौक, हरहर महादेव चौक, समाहरणालय कैंटीन चौक, सिविल कोर्ट, काली स्थान चौक, कर्पूरी स्थान चौक, ज़ीरोमाइल, थर्मल चौक, देवना, हरपुर, बीहट (चांदनी चौक), गोधना मोड़, झमटिया चौक, मोतीपुर चौक, आधारपुर, तेघड़ा चौक और बगराहाडीह में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ती की गई थी।
ये भी पढ़ें: बिहार: बेगूसराय कांड पर बोले पप्पू यादव, पुख्ता सबूत पेश कर BJP नेताओं के काले चिट्ठे खोलेंगे












Click it and Unblock the Notifications