Bihar Chunav: महागठबंधन का मेनिफेस्टो OUT! प्रशांत किशोर के इस बड़े वादे को तेजस्वी ने किया कॉपी

Bihar Mahagathbandhan Manifesto Leak: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन आज शाम 4 बजे साझा घोषणा पत्र जारी करने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही सूत्रों के हवाले से 10 बड़े वादों की खबरें सामने आई हैं। सबसे बड़ा वादा शराबबंदी की समीक्षा कर नियमों में ढील देना हो सकता है, लेकिन तत्काल खत्म करने की बात नहीं होगी।

इसके अलावा, हर घर नौकरी (तेजस्वी का वादा), 200 यूनिट फ्री बिजली, ₹25 लाख का स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता जैसे बड़े ऐलान शामिल हो सकते हैं। इस साझा घोषणा पत्र के जरिए आरजेडी, कांग्रेस, और वामदल अपनी एकजुटता भी साबित करेंगे।

Bihar Chunav

घोषणा पत्र के 10 संभावित बड़े वादे (सूत्रों के हवाले से)

  • शराबबंदी की समीक्षा: महागठबंधन इस पर तत्काल रोक लगाने के बजाय, इसके नियमों में छूट देने और समीक्षा करने का वादा कर सकता है। चूँकि तेजस्वी यादव पहले नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम थे, इसलिए इसे पूरी तरह हटाने का वादा नहीं होगा।
  • फ्री बिजली: हर नागरिक को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
  • स्वास्थ्य बीमा: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ₹25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने का वादा।
  • हर घर नौकरी: तेजस्वी यादव का कोर वादा 'हर घर नौकरी' को साझा घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढे़ं: Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए आज जारी होगा महागठबंधन का 'तेजस्वी प्रण पत्र', बताएंगे 5 साल का विजन

  • महिलाओं को मासिक सहायता: महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद देने का वादा।
  • सामाजिक सुरक्षा: हर महीने ₹1500 सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का वादा।
  • ईबीसी सुरक्षा कानून: अत्यंत पिछड़ी जातियों (EBC) के लिए अत्याचार विरोधी विशेष कानून लाने का वादा।
  • भूमिहीनों को ज़मीन: भूमिहीन परिवारों को 3 से 5 डिसिमल ज़मीन आवंटित करने का वादा।
  • बुनियादी ढाँचा: हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र बनाने पर जोर।
  • कानून-व्यवस्था: अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस रखने और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने का दावा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: 'जननायक' शब्द सुनते ही क्यों तिलमिलाए तेजप्रताप? राहुल गांधी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

प्रशांत किशोर के 'शराबबंदी हटाओ' दांव को तेजस्वी ने चुराया?

महागठबंधन के घोषणापत्र में शराबबंदी की समीक्षा का वादा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने यह दांव राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) से चुराया है। PK लगातार कहते रहे हैं कि सरकार बनने पर शराबबंदी हटेगी। तेजस्वी ने PK के इस जन-लोकप्रिय मुद्दे को 'समीक्षा' के रूप में अपनाकर, न केवल क्रेडिट वॉर छेड़ा है, बल्कि नीतीश कुमार की विवादास्पद नीति पर विपक्ष का सबसे बड़ा दाँव भी चला है।

जीविका दीदियों को लेकर भी बड़े वादे

घोषणा पत्र में जीविका दीदियों और सरकारी नौकरी को लेकर भी बड़े वादे शामिल होने की उम्मीद है। महागठबंधन इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का उपयोग अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने और बिहार की जनता को एक मजबूत विकल्प देने के लिए करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+