बिहार: कॉलगर्ल सप्लायर महिला के पास SP का मोबाइल, सनसनीखेज़ खुलासे से पुलिस महकमे में हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक 25 से 31 अगस्त राजेश कुमार (एसपी, मधेपुरा) छुट्टी पर गए थे। एसपी राजेश कुमार के छुट्टी पर जाने के अमरकांत चौबे (डीएसपी, मुख्यालय) को एसपी का चार्ज सौंपा गया था।

मधेपुरा, 4 सितंबर 2022। बिहार में जिश्मफरोशी के मामले अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन जब पुलिस की संलिप्तता होने लगे तो कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। ताज़ा मामला मधेपुरा का है जहां कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास पुलिस अधीक्षक (मधेपुरा) का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं पुलिस की पूछताछ में महिला ने सनसनीखेज़ खुलासे किए हैं जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

कॉलगर्ल ने की मोबाइल की चोरी

कॉलगर्ल ने की मोबाइल की चोरी

महिला को सहरसा से पकड़ा गया और वहीं डीआईजी दफ्तर में उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कॉल गर्ल सप्लाई करने वाली महिला ने कहा कि मधेपुरा में कई पुलिस अधिकारियों को वह लड़कियां सप्लाई करती थी। महिला के पूछताछ का वीडियो भी सामने आया है। जिसमे उसने दावा किया है कि डीएसपी मुख्यालय के आवास (मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने) पर उसने एक लड़की भेजी थी। वहां लड़की को रुपये कम मिले जिस वजह से ही लड़की ने मधेपुरा एसपी का मोबाइल चुराया और मुझे दिया।

छुट्टी पर गए थे मधेपुरा एसपी राजेश

छुट्टी पर गए थे मधेपुरा एसपी राजेश

मिली जानकारी के मुताबिक 25 से 31 अगस्त राजेश कुमार (एसपी, मधेपुरा) छुट्टी पर गए थे। एसपी राजेश कुमार के छुट्टी पर जाने के अमरकांत चौबे (डीएसपी, मुख्यालय) को एसपी का चार्ज सौंपा गया था। इसी दौरान अधिकारी द्वारा कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया गया था। कॉलगर्ल को जब रुपए नहीं मिले तो उसने तकिए के नीचे रखे मोबाइल को ही चुरा कर वहां से चली आई।

महिला से की गई पूछताछ

महिला से की गई पूछताछ

कॉलगर्ल एसपी का मोबाइल चुरा कर चली गई। शिवदीप लांडे (डीआईजी) नेइस दौरान एसपी के नंबर पर कॉल किया तो नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। डीआईजी ने मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तो लोकेशन सहरसा दिखा। मधेपुरा एसपी के नंबर को लोकेशन सहरसा दिखने पर डीआईजी भी हैरान रह गए। वहीं फिर कार्रवाई की गई तो सहरसा से मोबाइल बरामद हुआ और पूछताछ के लिए महिला को लाया गया।

पैसे नहीं मिलने पर मोबाइल की चोरी

पैसे नहीं मिलने पर मोबाइल की चोरी

महिला ने दावा किया है कि वह कई पुलिस अधिकारियों के पास लड़कियां सप्लाई करती रही है। डीएसपी मुख्यालय के आवास चार बार लड़की भेज चुकी है। वहीं उसने कहा कि 300 रुपये प्रति घंटे के रेट से लड़कियों को साहब के पास भेजती थी। ज़्यादा देर रखने पर 500 रुपए रेट तय हुआ था लेकिन कई बार काम होने के बाद भी बिना पैसो के ही भेज दिया गया। इसी वजह से लड़की ने मोबाइल की चोरी की। वहीं महिला ने कहा कि अब वह यह सब काम छोड़ चुकी है, पहले कॉल कर लड़कियों भेजने कहा जाता था तो वह लड़की सप्लाई करती थी। अब यह काम नहीं करती है।

महिला का सनसनीखेज़ दावा

महिला का सनसनीखेज़ दावा

महिला के सनसनीखेज़ खुलासे का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारी वीडियो पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि वह छुट्टी पर गए हुए थे, इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वहीं डीएसपी के नंबर पर कॉल जा रही है लेकिन कोई उठा नहीं रहा है।

ये भी पढ़ें: बिहार: बॉलिवुड अभिनेता अली खान ने CM नीतीश कुमार के लिए कही ये बात, मिशन-2024 पर दिया मंत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+