बिहार: बॉलिवुड अभिनेता अली खान ने CM नीतीश कुमार के लिए कही ये बात, मिशन-2024 पर दिया मंत्र
बॉलीवुड अभिनेता अली खान ने कहा कि बिहारी हमेशा सोच समझ कर ही फ़ैसला लेता है। 2024 करीब है, मेहनत की जरूरत है, बहुत खुशी की बात है, ऑल द बेस्ट कहना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि राजगीर में फिल्म इंडस्ट्रीज बनाने के लिए...
नालंदा, 3 सिंतबर 2022। बिहार में सियासी संग्राम के बाद हर कोई मिशन-2024 में जुट गया है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बिहार दौरा पर आज (शनिवार) को नालंदा पहुंचे। अपने बेटे फैयाज अली के साथ विभिन्न पर्यटक स्थलों का दीदार किया। वहीं बिहार की सियासत पर चर्चा करते हुए अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर भी बात की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने वाले सवाल पर उन्होंने कहा की बहुत अच्छी बात है। 8वीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, अगर ऐसा सोच रहे हैं तो इसमें बुरा क्या है?

2024 करीब है, मेहनत की जरूरत है- अली खान
बॉलीवुड अभिनेता अली खान ने कहा कि बिहारी हमेशा सोच समझ कर ही फ़ैसला लेता है। 2024 करीब है, मेहनत की जरूरत है, बहुत खुशी की बात है, ऑल द बेस्ट कहना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि राजगीर में फिल्म इंडस्ट्रीज बनाने के लिए लालू के समय में ही मांग की गई थी। वह मांग अब नीतीश के राज में पूरा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री की मांग पूरी होने से सभी लोग काफी खुश हैं। यहां पर नेचुरल वातावरण में कलाकारों को शूटिंग करने का मौका मिलेगा और दूसरे प्रदेश के लोग बिहार के राजगीर पहुंचेंगे। यहां प्रकृति की गोद में फिल्म की शूटिंग होगी। बिहारियों का सिनेमा लाइन में काफ़ी योगदान रहा है। काफ़ी पढ़े लिखे लोग यहां के अलग अलग हिस्सों में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
Recommended Video

हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी'
अभिनेता अली खान ने सूफ़ी संतों के नगरी बिहार शरीफ के बाबा मखदूम शाह की मजार पर चादरपोशी की। इसके साथ ही अपने और मुल्क में अमन शांति क़ायम रहने की दुआ मांगी। अली खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दूसरों के बहकावे में नहीं आएं। उन्होंने देश की मौजूदा हालात पर कहा कि यह देश हम सभी का है। हमारे पूर्वजों ने इस देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी है। नफरत की राजनीति ज़्यादा वक्त तक नहीं चलती है। युवा शिक्षा पर ध्यान दें। मैं सेल्फ मेड था मेरा कोई गॉड फादर नहीं था, इसलिए मेहनत करें और अपनी पहचान बनाएं।

'मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बनने की तमन्ना लेकर गए थे'
अली खान ने कहा कि वह गया ज़िले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बनने की तमन्ना लेकर गए थे, खास जान पहचान नहीं रहने के कारण उन्हें विलेन बनना पड़ा. मगर अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई और कई सुपर हिट फिल्म में काम करने का मौका मिला. वर्तमान में गदर टू फिल्म में काम कर रहा हूं. जो जल्द ही कंप्लीट होकर पर्दा पर दिखाई देगा। अली खान ने कहा कि बाबा मखदूम शाह पर हमारा अकीदा है। जब मैं पहली बार मुंबई गया तो यहां से मन्नतें मांगकर गया था। जब मन्नत पूरी हुई तो हमेशा यहां आता रहता हूं।

युवाओं को मेहनत और गॉड फादर की जरूरत- अली खान
अली खान ने कहा कि हमेशा उनकी कोशिश रहती है कि अपने परिवार और बच्चों को वतन घुमाएं ताकि अपने बच्चों और परिवार को यादगार चीज है दिखा पाएं जो दुनिया सभी जगह मशहूर है। यहां के युवाओं को मेहनत और गॉड फादर की जरूरत है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड को भी सियासत के चश्मे से देखा जा रहा है, हालांकि बॉलीवुड का धर्म इंसानियत है और सभी लोग इसी तरह से वहां काम करते हैं। अली खान ने सिलाव के मशहूर खाजा का भी स्वाद चखा। उन्होंने कहा कि सिलाव का खाजा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुका है। अब तो विश्व के हर कोने में सिलाव के खाजे की ऑनलाइन डिलेवरी हो रही है। यही वजह है कि आज यहां पहुंचकर मैंने भी खाजे का जायका लिया।
ये भी पढ़ें: 'बिहार में राजद-जदयू गठजोड़ जल्द टूटेगा' भाजपा के दावे से तिलमिलाए नीतीश बोले- सोचना पड़ेगा क्या...












Click it and Unblock the Notifications