'घर से निकलिए और वोट कीजिए', कौन हैं ये खूबसूरत बाला जिसने कि लोगों से क्यूट अपील
Lok Sabha Election, Phase 2: लोकसभा चुनाव का आज दूसरा चरण है। दूसरे फेज में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 88 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। बिहार में भागलपुर, पूर्णिया सहित 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने भी लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।
नेहा शर्मा इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में अपने घर, भागलपुर में हैं। इस लोकसभा सीट से उनके पिता और कांग्रेस नेता अजित शर्मा भी चुनाव मैदान में हैं। बीते दिनों नेहा अपने पिता के सपोर्ट में कैम्पेनिंग करती नजर आईं थी। उन्होंने अपने पिता के साथ कई सारे रोड शो भी किए।
यह भी देखें: नित्यानंद राय, बिहार में बीजेपी के यादव नेता को मोदी का सहारा!

आज नेहा अपने पिता अजित शर्मा और मां के साथ वोट डालने पहुंची। वोटिंग के बाद शर्मा परिवार एक साथ मीडिया के सामने मतदान का निशान दिखता नजर आया। जिसके बाद नेहा शर्मा ने भागलपुर की जनता के साथ पूरे बिहार के लोगों से मतदान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की।
नेहा ने कहा, "यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है...मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि यह हमारे पास एक बहुत ही महत्वपूर्ण अधिकार है। एक जागरूक नागरिक के रूप में, बाहर निकलें और मतदान करें क्योंकि आपका वोट कीमती है..."
#WATCH | Neha Sharma says, "This is a very important day...I request people that this is a very important right that we have. As an aware citizen, step out and vote because your vote is precious..."#LokSabhaElections2024 https://t.co/Hmw0HI7wzt pic.twitter.com/72wd0eMfx0
— ANI (@ANI) April 26, 2024
राजनीति में आने की चर्चा थी तेज
भागलपुर लोकसभा सीट से अपने पिता की कांग्रेस उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए बिहार रोड शो में अभिनेत्री नेहा शर्मा की भागीदारी ने राजनीतिक अटकलों को हवा दी थी। यह स्पष्ट करते हुए कि वह प्रचार कर रही हैं, राजनीति में प्रवेश नहीं कर रही हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बिहार के जिलों का दौरा किया। लोकसभा चुनाव में भागलपुर सीट से उनके पिता जदयू के अजय कुमार मंडल के खिलाफ मैदान में हैं। इस सीट पर आज, 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है।
अजीत शर्मा फिलहाल भागलपुर सदर से विधायक हैं। बांका, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया के साथ-साथ भागलपुर बिहार की उन पांच सीटों में से एक है, जिन पर शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। नतीजे 4 जून को घोषित होने वाले हैं।
इससे पहले अटकलें थीं कि 2010 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नेहा शर्मा राजनीति में आएंगी और लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अजीत शर्मा ने अपनी बेटी के संभावित चुनावी पदार्पण के बारे में सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया और कहा कि वह अपनी शूटिंग प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं।
यह भी देखें: बिहार के पॉपुलर YouTuber Manish Kashyap हुए BJP में शामिल, चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन जानें क्या है प्लान?












Click it and Unblock the Notifications