Lok Sabha Chunav: पार्टी ने जिन्हें किया बेटिकट, बिहार BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल

BJP Bihar Star Pracharak List 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भारीतय जनता पार्टी ने बिहार के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है। वहीं दूसरा नाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का है। तीसरे नंबर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम शामिल है। चौथे नंबर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में बिहार के उन नेताओं का नाम भी है, जिनका पार्टी ने टिकट काट काट दिया है। भाजपा ने बक्स सांसद अश्विनी कुमार चौबे को बेटिकट कर दिया है, लेकिन स्टार प्रचारकों में उनका नाम शामिल है।

Lok Sabha Chunav 2024 Bihar BJP Star Prachark List PM Modi JP Nadda Rajnath Singh Amit Shah

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम भी शामिल है। उम्मीद जताई जा रही थी कि सुशील मोदी को राज्यसभा नहीं भेजा गया है तो,भागलपुर से लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। अब स्टार प्रचारकों में उनका नाम शामिल किया गया।

बिहार से शाहनवाज़ हुसैन को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। उन्हें लेकर भी यह चर्चा तेज़ थी कि एमएलसी नहीं बनाया गया तो लोकसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों के लिए 40 नामों की लिस्ट निर्वाचन आयोग को सौंपी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। अब बिहार में भाजपा के यह दिग्गज नेता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते नज़र आएंगे। नीच देखिए लिस्ट में भाजपा के किन दिग्गज नेताओं का नाम शामिल किया गया है।

बिहार भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची

क्रम संख्या भाजपा के दिग्गज नेताओं के नाम
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2 जेपी नड्डा
3 राजनाथ सिंह
4 अमित शाह
5 नितिन गडकरी
6 योगी आदित्यनाथ
7 विनोद तावड़े
8 सम्राट चौधरी
9 विजय सिन्हा
10 गिरिराज सिंह
11 नित्यानंद राय
12 अश्विनी चौबे
13 दीपक प्रकाश
14 सुशील कुमार मोदी
15 नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
16 भीकूभाई दलसानिया
17 संजय जायसवाल
18 मंगल पांडेय
19 रेणु देवी
20 प्रेम कुमार
21 स्मृति ईरानी
22 मनोज तिवारी
23 शाहनवाज हुसैन
24 नीरज बबलू
25 जनक चमार
26 अवधेश नारायण सिंह
27 नवल किशोर यादव
28 कृष्ण नंदन पासवान
29 मोहन यादव
30 मनन कुमार मिश्रा
31 सुरेंद्र मेहरा
32 शंभू शरण पटेल
33 मिथिलेश तिवारी
34 राजेश वर्मा
35 धर्मशीला गुप्ता
36 कृष्ण कुमार ऋषि
37 अनिल शर्मा
38 प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
39 निवेदिता सिंह
40 निक्की हेंब्रम

ये भी पढ़ें: Jehanabad Lok Sabha Seat: सियासी रण में 'NDA और INDIA' के अलावे एक और शख्स ने मारी एंट्री, कही ये बात


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+