Jehanabad Lok Sabha Seat: सियासी रण में ‘NDA और INDIA’ के अलावा एक और शख्स ने मारी एंट्री, कही ये बात
Jehanabad Lok Sabha Seat: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी दलों ने विभिन्न सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। एनडीए गठबंधन की तरफ़ से जहानाबाद लोकसभा सीट पर जदयू ने चंदेश्वर चंद्रवंशी को चुनावी मैदान में उतारा है।
इस लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को चुनौती देने के लिए एक और शख्स ने एंट्री मार दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि लड़ाइ तो दो एनडीए और इंडिया की थी, तीसरे किस शख्स ने एंट्री मार दी है।

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने चुनावी दांव खेलने की तैयारी शुरू कर दी है। वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए आशुतोष कुमार ने कहा कि मैंने खुद से चुनाव लड़ने का फ़ैसला नहीं किया है। जहानाबाद की जनता ने मुझे इस सियासी दंगल में उतारा है।
नीतीश कुमार की पार्टी ने चंदेश्वर चंद्रवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है, इससे पहले भी जदयू के ही सांसद थे। जहानाबाद में जो विकास कार्य होने चाहिए थे, जनता से जो वादे किए गए थे। एक भी वादे पूरे नहीं हुए। इसलिए इस लोकसभा सीट की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
जहानाबाद की जनता ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को यहां से जिताया लेकिन उन्हें सिर्फ वादों का लॉलीपॉप मिला। चुनाव जीतने से पहले सुनहरे सपने तो दिखाए गए लेकिन जीतने के बाद उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया गया।
इस बार जहानाबाद की जनता ने बिलकुल ही नये चेहरे को प्रतिनिधित्व देने का मन बना लिया है। इसलिए ही उन्होंने मुझे जहानाबाद के सियासी रण में उतारा है। मैं जनता के लिए ही जनता के बीच आया हूं और जनता जो कहेगी, मेरे लिय वही मुद्दा सबसे महत्पूर्ण होगा। इस बार मैं अपने क्षेत्र की जनता के साथ ठगी नहीं होने दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications