Liquor Mafia Bihar: शराब माफियाओं ने किया आबकारी विभाग की टीम पर हमला, अधिकारी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
बिहार में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। वहीं शराब माफियाओं के हौसले भी बुलंद हो चुके हैं। छापेमारी करने पहुंच रही टीम पर हमले हो रहे हैं।

Liquor Mafia Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब बिक रही है। वहीं शराब कारोबार से जुड़े माफियाओं के हौसले भी बुलंद हैं। अवैध शराब मामले में कार्रवाई करने पहुंच रही टीम पर हमले हो रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के पश्चिम चंपारण का है, जहां शराब माफियाओं ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया। आबकारी विभाग की एसआई ममता ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि धनगर टोली इलाके में छापेमारी के लिए सुबह टीम गई थी। आबकारी विभाग की टीम पर शराब कारोबार से जुड़ी महिलाओं ने हम कर दिया। हमले में कुछ अधिकारी ज़ख़्मी हो गए। वही वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
बिहार के सारण ज़िले में हुए शराब कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शराब माफियाओं ने फिर मामले को तूल पकड़ा दिया है। आपको बता दें कि सारण जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। अवैध शराब मामले में मानवाधिकार आयोग ने मौत की वजहों की जांच के लिए टिम गठित किया है।

शराब कांड मामले में जांच जारी
NHRC की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया कि अयोग अपने सदस्यों की अध्यक्षता में मौक़े का जायज़ा लेगी। सारण में जहरीली शराब पीने से कथित तौर सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। वहीं सरकारी आंकड़ों में 60 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। सारण के अलावा प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में जहरीली शराब के सेवन से मौत के मामले सामने आ रहे हैं ।

सीवान से भी आई थी मौत की खबर
आपको बता दें कि सीवान जिले के भगवानपुर संभाग में बृहस्पतिवार को छह लोगों की मौत की खबर आई थी। संजय कुमार (अनुमंडल दंडाधिकारी) ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सारण में हुए शराब कांड मामले में जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि 213 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: Liquor Ban In Bihar:'कागज़ों में शराबबंदी', हकीकत में CM के फैसले को मुंह चिढ़ा रही व्यवस्था !












Click it and Unblock the Notifications