Bihar Bridge Collapse: बिहार में फिर गिरा ‘भ्रष्टाचार का पुल’, 10 दिन पहले ही खोली गई थी गार्डर की शटरिंग
Bridge Collapse:बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरना अब आम बात हो गई है। कुछ महीने पहले बेगूसराय जिले में पुल गिरा था। उससे पहले खगड़िया में गिरा था। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी के लग रहे आरोप।

Bihar Bridge Collapse: बिहार की राजधानी पटना में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गार्डर गिरने से दो मज़दूर दब गए। मज़दूरों की पहचान ओम और रामसागर के रूप में हुई है। हादसे में जख्मी दोनों मज़दूर की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। सोमवार के दिन दोपहर में मज़दूर रामसागर और ओम ओवरब्रिज पर काम कर थे। लंच करने के लिए दोनों जैसे ही नीटे उतरे इसी दौरान हादसा हो गया। मजदूरों ने बताया कि 10 दिन पहले ही गार्डर की शटरिंग खोल दी गई थी। गार्डर गिरने की आवाज़ सुनने के बाद आसपास के मज़दूर घटनास्थल पहुंचे, मलबे में दबे मज़दूरों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गार्डर गिरने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा मचाते हुए कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार किया गया है। निर्माण कार्यों में खराब क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल किया जाता है, इस वजह से आए दिन हदसे हो रहे है। शटरिंग खुलने के तुरंत बाद गार्डर गिरने से साफ पता चल रहा है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी हुई है। कन्हौली से रामनगर पटना रिंग रोड का ही यह ओवरब्रिज भी हिस्सा है। बिहार सरकार ने कुछ साल पहले रोड का निर्माण कराया था। अब इस रोड को सिक्स लेन में तब्दील किया जा रहा है। NHAI द्नारा करीब 1.5 किलोमीटर का ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। ओवरब्रिज हादसा मामले में आला अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं।
बिहार में इससे पहले भी पुल टूटने की घटना हो चुकी है। करीब ढ़ाई महीने पहले बेगूसराय में बीच से ही पुल टूट गया था। बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल का 9 वर्षों से काम चल रहा था। पुल टूटने के बाद गुणवत्ता की जांच कह कर अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया था। इससे पहले भागलपुर-खगड़िया के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्ट्रकचर गिर गया था। करीब 11 महीने पहले रात में आई तेज आंधी और बारिश की वजह से सुपर स्ट्रक्चर तबाह हो गया था।
ये भी पढ़ें: बिहार से झारखंड की दूरी होगी कम, चीर नदी पर बनेगा फोरलेन पुल, जानिए कब तक होगा तैयार












Click it and Unblock the Notifications