बिहार: BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंदोलन कर रहे कई छात्र घायल
अभ्यर्तियों के नेता दिलीप कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने मारपीट भी की है। बताया जा रहा है बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं परीक्षा में बदलाव को लेकर अभ्यर्थी नाराज़ हैं।
पटना, 31 अगस्त 2022। बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा अभी ठीक ढंग से शांत भी नहीं हुआ था कि एक और लाठीचार्ज पर बवाल मच गया है। बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) 67वीं परीक्षा में बदलाव को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पटना बीपीएससी दफ़्तर के बाह आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के नेता दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप
अभ्यर्तियों के नेता दिलीप कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने मारपीट भी की है। बताया जा रहा है बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं परीक्षा में बदलाव को लेकर अभ्यर्थी नाराज़ हैं। अभ्यर्थियों की लगातार परसेंटेज सिस्टम और एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की मांग है। आपको बता दें कि पैटर्न में बदलाव करते हुए बीपीएससी ने दो पाली में परीक्षा को आयोजित करने का ऐलान किया था। पटना स्थित बीपीएसी कार्यालय को घेरने के लिए आंदोलनकारी छात्र जब निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के रोकने के बाद भी अभ्यर्थी नहीं मान रहे थे। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
ये भी पढ़ें: Mission 2024: बिहार के CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव से मिले तेलंगाना के CM केसीआर












Click it and Unblock the Notifications