Mission 2024: बिहार के CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव से मिले तेलंगाना के CM केसीआर
तेलंगाना के सीएम केसीआर की राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की भी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद रूम में प्रोग्राम आयोजित किया गया है।
पटना, 31 अगस्त 2022। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद केंद्र में तखता पलट करने के लिए विपक्षी दलों के नेता कमर कसना शुरु कर चुके हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि 2024 के चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरु हो गई है। जिस तरह से बिहार में भाजपा को झटका मिला है, वैसे ही केंद्र में सियासी सममीकरण बदलने की रणनीति तैयार की जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने आज पटना में मुलाकात की। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि 2024 में विपक्षी एकजुटकता में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर तीनों नेताओं ने मुलाक़ात की है।
Recommended Video

तेलंगाना के सीएम केसीआर की राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की भी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद रूम में प्रोग्राम आयोजित किया गया है। गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के वीर जवानों के परिवार वाले को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम चंद्रशेखर राव 10-10 लाख रुपये का मुआवजा चेक आश्रितों को दिया। इसके साथ ही तेंलगाना में बिहार के 12 प्रवासी मजदूरों के परिवारों को भी 5-5 लाख रुपये का चेक भी दिया। इसी साल मार्च में तेलंगाना में आग लगने से बिहार के प्रवासी मजदूर की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: बिहार: कभी देश के पहले राष्ट्रपति पहुंचे थे देखने, अब गुमनामी का शिकार हुई 130 साल पुरानी लाइब्रेरी












Click it and Unblock the Notifications