Bihar News: 'ज्ञान अभी बहुत कम है', मैथिली ठाकुर पर बुरी तरह भड़के खेसारी लाल यादव

Maithili Thakur vs Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा का बजट सत्र अब राजनीतिक चर्चा से ज्यादा व्यक्तिगत हमलों का अखाड़ा बन चुका है। बीजेपी की पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने सदन में महाभारत का संदर्भ देते हुए लालू प्रसाद यादव की तुलना 'धृतराष्ट्र' और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से कर दी। इस बयान ने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है।

अब इस विवाद में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी कूद पड़े हैं, जिन्होंने मैथिली को मर्यादा और शालीनता की नसीहत दी है। यह जुबानी जंग अब 'पुत्र मोह' और 'अनुभव' के इर्द-गिर्द घूम रही है।

Maithili Thakur vs Khesari Lal Yadav

खेसारी लाल यादव ने दी 'ज्ञान' की नसीहत

मैथिली ठाकुर के इस बयान पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कड़ा एतराज जताया है। खेसारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि मैथिली ठाकुर को अभी ज्ञान और अनुभव की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। खेसारी के मुताबिक, लालू यादव जैसे कद्दावर नेता के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने मैथिली को याद दिलाया कि राजनीति में शालीनता सबसे बड़ा गहना होती है।

महाभारत वाले तंज से मची खलबली

अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में बिना नाम लिए लालू-तेजस्वी की जोड़ी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक पिता के 'पुत्र मोह' ने बिहार को 2005 से पहले वाले 'जंगलराज' के अंधेरे में धकेल दिया था। मैथिली ने धृतराष्ट्र और दुर्योधन का उदाहरण देकर यह बताने की कोशिश की कि कैसे सत्ता की भूख और परिवारवाद ने राज्य का नुकसान किया। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन सदन में मौजूद हर शख्स समझ गया कि इशारा किधर था।

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'पहले राजनीति का A,B,C तो सीखिए', मैथिली ठाकुर के 'धृतराष्ट्र' वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

Bihar News: 'जननायक' का अपमान बर्दाश्त नहीं

वहीं न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने भी मैथिली ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि, विधानसभा की मर्यादा और 'ए, बी, सी' समझे बिना कुछ लोग जननायक (लालू यादव) पर टिप्पणी करने का दुस्साहस कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि विधायक बनते ही कुछ लोगों को भ्रम हो जाता है कि उन्हें राजनीति का पूर्ण ज्ञान हो गया है। तेजस्वी ने साफ किया कि पिछड़ों और दलितों की आवाज उठाने वाले नेता पर ऐसी टिप्पणी करना उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है।

ये भी पढे़ं: Bihar Rajya Sabha Election 2026: रीना पासवान जाएंगी राज्यसभा? अटकलों पर बेटे चिराग पासवान ने क्या कहा

बिहार की राजनीति में मर्यादा का सवाल

इस वार-पलटवार ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में गिरते संवाद के स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां भाजपा इसे 'कड़वा सच' बता रही है, वहीं विपक्ष इसे 'बौद्धिक दिवालियापन' करार दे रहा है। मैथिली ठाकुर का इशारा साफ था कि पुत्र के चक्कर में बिहार का विकास दांव पर लगा, जबकि खेसारी का पलटवार बताता है कि लालू यादव के प्रति लोगों की संवेदनाएं आज भी उतनी ही गहरी हैं। फिलहाल, सदन की यह जंग अब सड़क और सोशल मीडिया तक पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+