Bihar News: 'पहले राजनीति का A,B,C तो सीखिए', मैथिली ठाकुर के 'धृतराष्ट्र' वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav vs Maithili Thakur: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में वार-पलटवार का दौर अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गया है। अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर द्वारा लालू प्रसाद यादव की तुलना 'धृतराष्ट्र' से करने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उबल पड़े हैं।
तेजस्वी ने न केवल मैथिली ठाकुर के अनुभव पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें आईना दिखाते हुए कानून-व्यवस्था और दलितों के मुद्दे पर घेरा। बिना नाम लिए किए गए इस हमले ने बिहार की सियासत में 'जंगलराज' बनाम 'महाभारत' की एक नई जंग छेड़ दी है, जिससे आने वाले दिनों में सदन और सड़क दोनों पर हंगामा बढ़ना तय है।

Maithili Thakur Dhritarashtra Comment: 'धृतराष्ट्र-दुर्योधन' वाले बयान से भड़का विवाद
भाजपा की पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने सदन में बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी के रिश्तों की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से कर दी। उन्होंने संकेत दिया कि पुत्र मोह में बिहार को पुराने दौर (2005 से पहले) में धकेला गया। हालांकि उन्होंने किसी का सीधा नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। इसी 'कटाक्ष' ने तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलने के लिए मजबूर कर दिया, जहां उन्होंने विधायक को राजनीति का 'ककहरा' सीखने की सलाह दे डाली।
ये भी पढे़ं: Bihar Rajya Sabha Election: नितिन नबीन, रीना पासवान, उपेंद्र कुशवाहा या पवन सिंह? राज्यसभा की रेस में कौन आगे
Bihar News: 'जननायक' का अपमान बर्दाश्त नहीं
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने मैथिली ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि, विधानसभा की मर्यादा और 'ए, बी, सी' समझे बिना कुछ लोग जननायक (लालू यादव) पर टिप्पणी करने का दुस्साहस कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि विधायक बनते ही कुछ लोगों को भ्रम हो जाता है कि उन्हें राजनीति का पूर्ण ज्ञान हो गया है। तेजस्वी ने साफ किया कि पिछड़ों और दलितों की आवाज उठाने वाले नेता पर ऐसी टिप्पणी करना उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है।
दलितों के मुद्दे और चुप्पी पर उठाए सवाल
तेजस्वी ने मैथिली ठाकुर को उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा की याद दिलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा में एक दलित लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराध पर विधायक जी की जुबान नहीं खुली, लेकिन वह राजनीति करने के लिए महाभारत के उदाहरण दे रही हैं। तेजस्वी ने पूछा कि अपने क्षेत्र की बेटी को न्याय दिलाने के बजाय वह पुरानी कहानियों के जरिए आरजेडी को निशाना बनाने में क्यों व्यस्त हैं?
ये भी पढे़ं: Bihar News: India AI Impact Summit 2026: 'बिहार पवेलियन’ बना निवेश का नया केंद्र, AI से बदलेगा विकास मॉडल
'जंगलराज' के जुमले और चोरी की घटना पर तंज
आरजेडी नेता ने भाजपा के 'जंगलराज' वाले नैरेटिव पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने मधुबनी जिले की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग आरजेडी के शासन को जंगलराज बताते हैं, उन्हीं के परिवार ने हाल ही में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब राज्य में आपकी अपनी सरकार है और आपके घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे, तो फिर जंगलराज की परिभाषा क्या है? यह दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications