अंजना ओम कश्यप ने उड़ाई खान सर की धज्जियां, ऐसा सच लाईं सामने कि मुंह छिपा रहे पटना वाले फैजल खान!
Khan Sir-Anjana Om Kashyap Controversy: ऑनलाइन शिक्षा को लेकर शुरू हुई बहस अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और कई चर्चित यूट्यूब शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले अंजना के एक बयान पर खान सर समेत कई शिक्षकों ने खुलकर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
अब इस मामले में अंजना ओम कश्यप का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पटना के कुछ बड़े कोचिंग संस्थानों द्वारा किए जा रहे रिजल्ट दावों पर सवाल उठाए हैं। अंजना ने भर्ती के आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ दावे गणित के हिसाब से मेल ही नहीं खाते।

अंजना ने आंकड़ों के जरिए उठाए सवाल
वायरल वीडियो में अंजना ओम कश्यप ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का उदाहरण दिया। 1 जून 2026 को इस परीक्षा का रिजल्ट आया था। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में कुल 19,838 पदों पर चयन हुआ था। लेकिन सिर्फ 2 कोचिंग संस्थानों ने अपने-अपने स्तर पर 22,000 सफल छात्रों का दावा किया है। ये संख्या वास्तविक रिक्तियों से भी अधिक हो जाती है।
ये भी पढ़ें: 'हम दलाली का नहीं खाते हैं', अंजना ओम कश्यप के कमेंट पर फूटा खान सर का गुस्सा, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
अंजना के मुताबिक, एक बड़े कोचिंग संस्थान ने 12,000 छात्रों के चयन का दावा किया, जबकि ज्ञान बिंदु कोचिंग ने 10,000 छात्रों के सफल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों दावों को जोड़ने पर यह संख्या 22,000 तक पहुंच जाती है, जो कुल रिक्तियों से 2,162 अधिक है।
खान सर बनाम ज्ञान बिंदु कोचिंग
जानकारों का मामना है कि अंजना ने बिना नाम लिए जिस कोचिंग को निशाना बनाया वो कोचिंग सेंटर किसी और का नही बल्कि खान सर का ही है। खान ग्लोबल स्टडीज ने 12000 रिजल्ट का दावा किया था। रिजल्ट वाले पोस्टर को लेकर ही खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद की शुरुआत हुई थी जो बाद में कथित फायरिंग तक पहुंच गई।
इस मामले में अभी ज्ञान बिंदु के संस्थापक रौशन सर अपने दो सहयोगियों के साथ जेल में हैं। जबकि एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खान सर का गार्ड फायरिंग करता नजर आ रहा है। बता दें, खान सर ने पहले 8 राउंड फायरिंग का दावा किया था जबकि बाद में वो गोलीबारी की बात से मुकर गए।
ये भी पढ़ें: Khan Sir ने कराई थी गोलीबारी? ज्ञान बिंदु के नए वीडियो से मचा हडकंप! खुल गई खान सर के दावों की पोल
कैसे शुरू हुआ था अंजना और खान सर का विवाद?
यह पूरा विवाद एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दिए गए अंजना ओम कश्यप के बयान के बाद शुरू हुआ था। कार्यक्रम में उन्होंने कुछ यूट्यूब शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि कुछ लोग पढ़ाई से ज्यादा लोकप्रियता और व्यूज बढ़ाने पर ध्यान देते हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ ऑनलाइन शिक्षक खुद को जरूरत से ज्यादा बड़ा विशेषज्ञ बताने लगते हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करने लगते हैं। इस दौरान यूट्यूब शिक्षकों को उन्होंने दो कौड़ी का भी कहा था। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
खान सर ने दिया था कड़ा जवाब
अंजना के बयान के बाद पटना के चर्चित शिक्षक खान सर ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। खान सर ने कहा था कि ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े शिक्षक किसी के दबाव में काम करने वाले लोग नहीं हैं और गलत बात का विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने मेहनत से अपनी पहचान बनाई है और किसी तरह की दलाली या समझौते के सहारे आगे नहीं बढ़े हैं। खान सर के इस बयान को उनके समर्थकों ने काफी शेयर किया था।
फिलहाल यह बहस सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि ऑनलाइन शिक्षा, कोचिंग संस्थानों के दावे और रिजल्ट के आंकड़ों की सच्चाई को लेकर भी चर्चा का विषय बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications