Khan Sir Row: 'रील मास्टर को भेजो जेल', खान सर के खिलाफ सड़कों पर छात्र, क्यों लगाए हाय-हाय के नारे?
Khan Sir Row: बिहार के लोकप्रिय खान सर इस वक्त विवादों में घिरे हैं, वजह उनके कोचिंग संस्थान पर हुई फायरिंग का, जिसका आरोप लगा है ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद पर, जो कि इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं और इस कारण उनकी कोचिंग के छात्र खान सर के खिलाफ गुरुवार को सड़कों पर उतर आए और उनके खिलाफ कैंडिल मार्च निकालकर सड़कों पर नारे बाजी की।
'खान सर चोर हैं', 'खान सर हाय-हाय', 'रील मास्टर को जेस भेजो' जैसे नारे लगा रहे छात्रों ने राजधानी के कारगिल चौक पर कैंडल मार्च निकालकर रौशन आनंद की रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दावा किया कि उनके शिक्षक को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है।

छात्रों का कहना था कि रौशन आनंद वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले एक लोकप्रिय शिक्षक हैं और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई एकतरफा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जब तक रौशन आनंद को न्याय नहीं मिल जाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
'खान सर को रौशन आनंद से असुरक्षा है', भड़के छात्र
कैंडल मार्च में शामिल छात्रों ने रौशन आनंद के पक्ष में कई पोस्टर और बैनर भी उठाए। छात्रों का कहना है कि रौशन आनंद सर निर्दोष हैं इसलिए उन्हें तुरंत रिहा किया जाए, साथ ही छात्र खान सर की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं , कह रहे हैं कि 'खान सर को रौशन आनंद से साथ शायद असुरक्षा फील होने लग गई है इसलिए उन्होंने ये सब किया है।' हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
क्यों हैं खान सर विवादों में?
आपको बता दें कि 2 जून की रात खान सर की कोचिंग संस्थान के बाहर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियों के बाद से पुलिस ने इसकी नए सिरे से जांच शुरू की और इस मामले में नई एफआईआर दर्ज की।
Khan Sir ने खुद रची है साजिश!
वायरल वीडियो में दिखा कि 2 मई की रात हुए विवाद के दौरान गोली चलने की घटना खान सर की ओर से कराई गई थी। उनका आरोप है कि पूरी घटना पहले से तय योजना का हिस्सा थी। वीडियो में दो लोग जो फायरिंग कर रहे हैं, उनमें दूर-दूर तक कहीं रौशन आनंद नहीं हैं। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और वो खान सर के कोचिंग संस्थान पहुंची और वीडियो में गोलियां चलाते दिख रहे दोनों गार्ड्स को हिरासत में लेकर कदमकुआं थाने आई।
'खान सर के कहने पर चलाई थी गोली'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गार्ड ने पुलिस के सामने ये कहा है कि उन्होंने यह हवाई फायरिंग खुद की मर्जी से नहीं, बल्कि खान सर के आदेश पर की थी।' लेकिन फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है, दोनों गार्ड्स के हथियारों को जांच और वेरिफिकेशन के लिए कब्जे में ले लिया है।
कौन हैं रौशन आनंद?
रौशन आनंद , जो कि बेऊर जेल में बंद हैं, ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। रौशन ने यह भी दावा किया है कि उनकी हाल ही में सर्जरी हुई थी और उनकी सेहत सही नहीं है। मालूम हो कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद बिहार के सहरसा जिले के धमसेना गांव के रहने वाले हैं। BIT मेसरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलने के बाद भी उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। तमाम संघर्ष के बाद उन्होंने 1 सितंबर 2017 को ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी की शुरुआत की। 4 छात्रों से शुरू हुआ ये कोचिंग संस्थान आज बिहार का लोकप्रिय सेंटर है, जहां हजारों की संख्या में स्टूडेंट पढ़ते हैं, ये सेंटर बिहार पुलिस, SSC, रेलवे, बैंकिंग और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है।














Click it and Unblock the Notifications