KL Rahul Unsold: IPL 2026 में जड़े 31 छक्के और 593 रन, फिर भी क्यों अनसोल्ड रहे केएल राहुल?

KL Rahul Unsold In Auction: आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर घरेलू क्रिकेट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार यानी 5 जून को आयोजित हुई कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 (Maharaja Trophy KSCA T20) के ऑक्शन में केएल राहुल को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। महज 2 लाख के बेस प्राइज के साथ ऑक्शन पूल में उतरे राहुल पहले दौर में पूरी तरह अनसोल्ड रहे।

किसी टीम ने केएल राहुल को नहीं खरीदा (KL Rahul Unsold In Auction)

राहुल के अनसोल्ड रहने के पीछे उनकी फॉर्म या प्रतिभा का कोई हाथ नहीं है। ऑक्शन के दौरान मुख्य समस्या उनकी अवेलेबिलिटी यानी टूर्नामेंट के लिए उपलब्धता को लेकर रही। ऑक्शन के दौरान जैसे ही केएल राहुल का नाम दूसरे नंबर पर बोली के लिए पुकारा गया, फ्रेंचाइजियों के बीच उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बन गया। स्थिति स्पष्ट करते हुए आधिकारिक ऑक्शनर ने माइक पर घोषणा की कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक केएल राहुल की टूर्नामेंट के लिए उपलब्धता पक्की नहीं है। वे इस लीग का हिस्सा शायद नहीं बन पाएंगे।

KL Rahul 1

उपलब्धता को लेकर बना संशय

इस स्पष्टीकरण के बाद किसी भी टीम ने उन पर दांव लगाना उचित नहीं समझा। महाराजा ट्रॉफी का आयोजन 20 जून से 12 जुलाई 2026 के बीच होना तय हुआ है। इसी दौरान भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल बेहद व्यस्त है। केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में भारत के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। इस व्यस्तता के कारण वे महाराजा ट्रॉफी के शुरुआती मैचों से वैसे भी बाहर रहते।

आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा

भारतीय टीम को जून-जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 (26 और 28 जून) और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज (1 से 11 जुलाई) खेलनी है। हालांकि राहुल ने नवंबर 2022 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला है। लेकिन नेशनल ड्यूटी और स्टैंडबाय की संभावनाओं के बीच फ्रेंचाइजियां रिस्क नहीं लेना चाहती थीं।

IPL 2026 में 28 विकेट लेकर छाए भुवनेश्वर कुमार, धांसू प्रदर्शन के बाद होगी टीम इंडिया में वापसी?
IPL 2026 में 28 विकेट लेकर छाए भुवनेश्वर कुमार, धांसू प्रदर्शन के बाद होगी टीम इंडिया में वापसी?

आईपीएल में रहा था शानदार प्रदर्शन

केएल राहुल के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 31 छक्के उड़ाते हुए कुल 593 रन बनाए थे। शानदार फॉर्म में होने के बावजूद घरेलू लीग में उनके अनसोल्ड रहने की यह इनसाइड स्टोरी पूरी तरह से इंटरनेशनल कमिटमेंट्स से जुड़ी हुई है। इस लीग में देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे और करुन नायर जैसे कर्नाटक के अन्य शीर्ष खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे हैं।

Shubman Gill की कप्तानी वाली GT इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, अगले सीजन से पहले बदल जाएगी टीम?
Shubman Gill की कप्तानी वाली GT इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, अगले सीजन से पहले बदल जाएगी टीम?
Womens T20 World Cup की प्राइज मनी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! IPL चैंपियंस से भी ज्यादा पैसा? टीमें होंगी मालामाल!
Womens T20 World Cup की प्राइज मनी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! IPL चैंपियंस से भी ज्यादा पैसा? टीमें होंगी मालामाल!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+