कटिहार हादसा: पोते को बचाने के लिए दादा ने लगाई छलांग और पलट गई नाव, शख्स ने बताया आंखों देखा हाल
बिहार के कटिहार ज़िले में शानिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, नदी में नाव पलटने से 10 लोग डूब गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 लोग सुरक्षित बच पाए वहीं 7 लोगों की मौत हो गई। एक ही पंचायत के रहने वाले 7 लोग की मौत....
बिहार के कटिहार ज़िले में शानिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, नदी में नाव पलटने से 10 लोग डूब गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 लोग सुरक्षित बच पाए वहीं 7 लोगों की मौत हो गई। एक ही पंचायत के रहने वाले 7 लोग की मौत से मरघिया गांव में पसरा हुआ है। मरने वालों में 7 लोगों में एक बच्चा भी था, सभी लोग (वार्ड 4) कादर टोला के निवासी थे। दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार के लिए ग्रामीणों ने खाने-पीने का इंतेज़ाम किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि एक साथ लोगों का अंतिम संस्कार के भी दिन देखने पड़ेंगे।

बेटी के विवाह की तैयारी में जुटा था परिवार
इस हादसे से पूरे गांव वालों को गहरा सदमा है, मृतकों के परिजनों में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव हादसे दिनेश पासवान की बेटी रूबी कुमारी ( 19 वर्ष) की भी मृत्यु हो गई। कुछ महीने में उसकी शादी होने वाली थी। लड़की को रौतेरा (कटिहार) से लड़के वाले रविवार को देखने आते की उसके पहले ही रूबी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इंदिरा देवी (मृतका की मां) ने कहा कि लड़के वाले आकर शादी फाइनल करने वाले थे। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। लड़के वाले के आने से पहले ही नाव हादसे में बेटी की मौत हो गई। हम लोगों ने उसकी शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिवार टूट गया है।

6 साल के हाथ से छूटा मोबाइल
कटिहार में हुए नाव हादसे का आंखों देखा हाल दुखन पासवान ने बताया। उन्होंने बताया कि मरघिया (बरारी प्रखंड) स्थित गंगा नदी में यह दर्दनाक हादसा हुआ। नाव पर लोग सवार होकर अपने घर के लिए वापस आ रहे थे। वहीं एक 6 साल का मासूम मोबाइल में वीडियो देख रहा था। अचानक उसके हाथ से मोबाइल छूट कर नदी में गिर गया। जिसके बाद वह झुक कर नदी में मोबाइल देखने लगा।

पोते को बचाने के लिए दादा ने लगाई छलांग
दुखन पासवान ने बताया कि 6 वर्षीय शकील नदी में झुक कर मोबाइल देखने लगा। जैसे ही पतवार चला रहे उसके दादा की पोते पर नज़र पड़ी, उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। उनके नदी में छलांग लगाने से नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई। इस हादसे में 10 लोग डूब गए जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वही मासूम भी हादसे का शिकार हो गया। वहीं 10 लोगों में सिर्फ 3 लोग ही सुरक्षित बच पाए।

नाव का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
दुखन पासवान ने बताया कि शकील (6 वर्षीय बालक) के दादा निजामुद्दीन नाव खेप रहे थे। उनके पोता मोबाइल नदी में गिरा तो वह झुककर मोबाइल को देखने लगा। अपने पोते को बचाने के लिए उन्होंने पतवार को छोड़ कर नदी में छलांग लगा दी। इस वजह से नांव एक तरफ झुक गया। नाव के डगमगाने की वजह से संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई। नाव पलटते ही नाव पर सवार 10 लोग पानी में डूब गए जिसमें सिर्फ़ 3 लोग की सुरक्षित बच पाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस हादसे की कभी कल्पना भी नहीं की थी, एक साथ 7 लोगों का अंतिम संस्कार देखने बहुत ही दुखद है।
ये भी पढ़ें: बिहार के इस ज़िले में है 158 साल पुरानी बाघ की समाधि, विदेश से श्रद्धांजलि देने आते हैं लोग
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications