82 वर्षीय मां और 85 वर्षीय पिता को लेकर देवघर के लिए रवाना हुए बेटे, लोगों ने कहा- भगवान श्रवण का रूप
पूर्णिया के तीन भाई अपने 82 वर्षीय मां मीरा देवी और 85 वर्षीय पिता नाथू यादव को कांवड़ में बिठाकर सुल्तानगंज से पैदल देवघर के लिए रवाना हुए। यह नज़ारा देखने के लिए कांवरिया पथ में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पूर्णिया, 4 अगस्त 2022। सावन के महीने में शिव भक्तों का बाबा बैद्यनाथ दाम में द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ रही है। सावन की तृतीय सोमवारी में हज़ारों की तादाद में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुए। प्रदेश के विभिन्न राज्यों से देवघर रवाना होने की दिलचस्प खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में पूर्णिया जिला के रिकाबगंज (नगर थाना क्षेत्र) के रहने वाले चंदन (श्रवण कुमार) और उनके भाई सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल चंदन कुमार अपने भाइयों की मदद से माता-पिता को कंधों पर लिए कांवर में बिठाकर तीर्थ कराने का संकल्प लिए बैद्यनाथ धाम के सफ़र पर निकले हैं।
Recommended Video

कलयुग के श्रवण भगवान की लोग दे रहे संज्ञा
पूर्णिया के तीन भाई अपने 82 वर्षीय मां मीरा देवी और 85 वर्षीय पिता नाथू यादव को कांवड़ में बिठाकर सुल्तानगंज से पैदल देवघर के लिए रवाना हुए। यह नज़ारा देखने के लिए कांवरिया पथ में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग श्रवण कुमार के संकल्प की सराहना करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह बेटे तो भगवान श्रवण का रूप हैं। ग़ौरतलब है कि इस सफर में श्रवण कुमार के बड़े भाई भोला यादव, प्रमोद यादव और जीजा सिकंदर यादव उनकी मदद कर रहे हैं। बैद्यनाथ धाम के सफर पर निकले बेटों का नज़ारा देखने के बाद लोग तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस कलयुग में भी भगवान श्रवण के रूप में चंदन कुमार पुत्र धर्म निभा रहे हैं। भगवान सब को ऐसे पुत्रों से नवाज़े।

माता पिता को कांवड़ में बैठाकर कराएंगे तीर्थ
स्थानीय लोगों ने बाता कि पूर्णिया जिले के रिकाबगंज के रहने वाले चंदन कुमार अपने माता-पिता और भाइयों के साथ तीर्थ के लिए सुल्तानगंज पहुंचे। उत्तरवाहिनी गंगा में नहाने के बाद अपने माता-पिता को बाबा बैद्यनाथ का तीर्थ कराने का जल संकल्प लिया। अपने बुज़ुर्ग माता पिता को कांवर में बैठाकर सभी बेटो ने कांवड़ को कंधे उठाया। इसके बाद देवघर के लिए सफर पर निकल पड़े।

'पूरे परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले श्रवण'
चंदन कुमार ने कहा कि भगवान भोले की कृपा से पूरा परिवार भरा हुआ है, किसी भी चीज़ की कमी नहीं है। बेटे का सबसे बड़ा धर्म माता-पिता की सेवा करना ही है। इसलिए हम सब अपने पुत्र धर्म का पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई भोला यादव, प्रमोद यादव, जीजा सिकंदर यादव, भतीजी बेबी कुमारी और बेटा के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। चंदन ने बताया कि माता-पिता को तीर्थ कराने के संकल्प के साथ सुल्तानगंज से बाबा भोले की नगरी देवघर जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार: 'OLX पर ठगी', फ़ौजी बन कर खाया गौ माता और वर्दी की कसम, बार-बार लगाता रहा चूना












Click it and Unblock the Notifications