बिहार: 'OLX पर ठगी', फ़ौजी बन कर खाया गौ माता और वर्दी की कसम, बार-बार लगाता रहा चूना
कुमार अजित ने उसके बातों का यक़ीन कर लिया और फिर उससे बाइक ख़रीदने के लिए पूछने लगा। ठग ने पीड़ित को भरोसे में लेते हुए रजिस्ट्रेशन और कुरियर सर्विस के नाम पर पैसे मंगवान शुरू कर दिए।
मुजफ्फरपुर, 8 जुलाई 2022। बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से ओएलएक्स पर बाइक खरीदने के नाम ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक के साथ 42 हजार रुपए की ठगी हो गई। पीड़ित कुमार अजित बाल गृह में लेखाकार के पद कार्यरत है। उसने पर ओएलएक्स पर एक 25 हज़ार रुपये की बाइक का विज्ञापन देखा था। बाइक पसंद आने पर विज्ञापन में दर्ज नंबर पर कॉल कर बाइक ख़रीदने की इच्छा जताई। जिस नंबर पर पीड़ित ने कॉल किया था वह ख़ुद को फ़ौजी बताया और कहा कि उसका ट्रांसफर हो गया है, इसलिए बाइक बेचना चाहता है।
Recommended Video

42 हज़ार रुपये से ज़्यादा की हुई ठगी
कुमार अजित ने उसके बातों का यक़ीन कर लिया और फिर उससे बाइक ख़रीदने के लिए पूछने लगा। ठग ने पीड़ित को भरोसे में लेते हुए रजिस्ट्रेशन और कुरियर सर्विस के नाम पर पैसे मंगवान शुरू कर दिए। 7 किश्तों में पीड़ित ने अलग-अलग डीजिटिल पेमेंट के ज़रिए 42 हजार रुपए ठग को ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के 42 हज़ार रुपये देने के बावजूद जब बाइक नहीं मिली इसके बाद भी ठग ने उससे पैसे मांगे तो वह समझ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। इतना ही नहीं वह कॉल पर वर्दी और गौमाता की क़सम खाते हुए पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाता रहा। उन दोनों के बीच हुई बातचीत का कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आया है।

बहाने-बहाने से खाते में मंगवाता रहा रुपये
पीड़ित व्यक्ति ने टाउन थाना में इस बाबत लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। मोबाइल नंबर और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन जिस व्यक्ति के नाम पर है उसके ख़िलाफ़ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो बाइक का रजिस्ट्रेशन अमित कुमार (करजा निवासी) के नाम पर है। आर्मी का जवान बताकर उसने कुमार अजित को भरोसे में लिया और बहाने-बहाने से पैसे ट्रांसफर करवाता रहा। वहीं जब आर्मी कैंटीन में संबधित व्यक्ती की जानकारी ली गई तो पता चला की उस नाम का कोई भी व्यक्ति यहां नहीं है। इस तरह के कई मामले पहले भी आचुके हैं।

फौज़ी बताकर अजित के साथ हुई ठगी
पीड़ित ने बताया कि फौज़ी बताकर उसके साथ ठगी हो गई। आरोपी ने कहा कि वह रांची (झारखंड) में बतौर आर्मी पोस्टेड है। अब जम्मू-कश्मीर ट्रांसफर हो गया है। इसलिए वह 25 हज़ार रुपये में ही अपनी बाइक बेचकर जाना चाह रहा है। दोनों के बीच बाइक लेन देन की बात हो गई, उसके बाद ठग ने कहा कि आर्मी कैंप का कुरियर सर्विस है, 2150 रुपये कुरियर करने में लगेंगे। आप यह रुपया मुझे भेज दीजिए मैं वाइक कुरियर करवा देता हूं। उसके बाद एक अलग चार्ज के नाम पर 3150 रुपये फिर मंगवा लिए। उसके बाद 7150 रुपये कुरियर ब्वॉय को देने के नाम पर मंगाव लिया।

वर्दी और गौमाता की खाने लगा कसम
इसके बाद भी वह एक और बहाना लगाते हुए कहा कि रुपये भेजने में आपने देर कर दी, इसलिए 9150 और भेजने होंगे। इसके अलावा ट्रांसपोर्टिंग फीस, ईमेल वेरिफिकेशन समेत कई चार्ज बताकर कुल 41500 रुपये की ठगी कर ली। इतने रुपये की ठगी के बाद भी वह पीड़ित को और चूना लगाने की फिराक में था। ठग ने पीड़ित से फिर पैसे मांगे तो पीड़ित ने कहा कि अब उसके पास पैसे नहीं है। इसके बाद ठग ने वर्दी और गौ माता की कसम खाकर पैसे डालने के लिए प्रभाव बनाता रहा लेकिन पीड़ित ने उसे पैसे नहीं भेजे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार: ट्रेन की पलटी 8 बोगी, युवक लेने लगा सेल्फी, फिर हुई ये घटना
-
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications