गोलगोप्पे वाले ने थाना अध्यक्ष के आंखों झोंकी मिर्ची, पुलिस छावनी में तबदील हुआ इलाका

Jehanabad News: दीपक कुमार (थाना अध्यक्ष) की कार्रवाई की खबर जैसे ही इलाके के दुकानदारों की मिली वह लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों में नाराज़गी इतनी बढ़ गई की सभी लोगो ने पंडौल मोड़ पर आगजनी कर शकुराबाद-कुर्था मेन रोड...

Jehanabad News: बिहार में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तो उठते रहते हैं। वहीं अब पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प के भी मामले सामने आने लगे हैं। ताज़ा मामला जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र का है। जहां थाना अध्यक्ष और गोलगप्पा बेचने वाले के बीच झड़प हो गई। वहीं गुस्सा गोलगप्पा व्यवसायी ने थाना अध्यक्ष दीपक कुमार की आंखों में मिर्ची का पाउडर ही झोंक दिया। इस मामले में थाना अध्यक्ष ने गोलगप्पा कारोबारी अनिल कुमार (बंधुबिगहा गांव निवासी) को हिरासत में ले लिया और थाना ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

Jehanabad mirch powder news

पुलिस छावनी में तबदील हुई इलाका

दीपक कुमार (थाना अध्यक्ष) की कार्रवाई की खबर जैसे ही इलाके के दुकानदारों की मिली वह लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों में नाराज़गी इतनी बढ़ गई की सभी लोगो ने पंडौल मोड़ पर आगजनी कर शकुराबाद-कुर्था मेन रोड को जाम कर दिया। इसके साथ सभी लोगों ने थाना अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाज़ी भी शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस पंडौल मार्ग पहुंची। पुलिस को आता देख ग्रामीण वहां से भाग गए। कुछ देर के लिए पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया।

हिरासत में लेकर हुए पूछताछ

आगजनी की वजह से मेन रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर काबू करते हुए यातायात को बहाल करवाया। वहीं इस पूरे मामले में दीपक कुमार (थाना अध्यक्ष) का कहना है कि एक मुर्गी फार्म संचालक लाउडस्पीकर पर तेज़ आवाज़ में मुर्गी बेचता था। उसी को मना करने के लिए वह लोग पंडौल मोड़ गए थे। फॉर्म संचालक के नहीं मिलने पर पास में गोलगप्पा बेच रहे व्यक्ति से फॉर्म संचालक के बारे में जानकारी लेने के मकसद से पूछताछ की। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसी पर उसे डांटा तो उसने आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इसलिए ही गोलगप्पा विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: कौन हैं उपेंद्र कुशवाहा जिन्होंने CM नीतीश कुमार की शराबबंदी पर उठाए सवाल ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+