Jansuraaj Candidate List: दूसरी लिस्ट जारी, PK ने कितनी महिलाओं और मुस्लिमों को दिया टिकट

Jansuraaj Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 65 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। पहली लिस्ट में जनसुराज ने 51 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था, जिसमें कर्पूरी ठाकुर की पोती और आरसीपी सिंह की बेटी का नाम शामिल था। पीके ने महिलाओं, अल्पसंख्यकों और समाज के सभी तबके को प्रतिनिधित्व देने का वादा किया था। दूसरी लिस्ट में इसकी एक झलक देखने को मिली है।

पीके की पार्टी ने 243 में से अब तक 116 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अब तक खुद उन्होंने अपने चुनाव लड़ने पर कुछ नहीं कहा है। उनके राघोपुर से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। हालांकि, प्रशांत किशोर ने इतना जरूर कहा था कि अगर वह राघोपुर से लड़ेंगे तो तेजस्वी यादव का हारना तय है।

JanSuraaj Candidate List

Jansuraaj Candidate List: दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवारों को टिकट

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की ओर से दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 65 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। उम्मीदवारों के नाम के ऐलान में मुस्लिमों, महिलाओं, सवर्णों के साथ ही जातिवार समायोजन की पूरी कोशिश नजर आ रही है। महिलाओं की बात करें तो इस बार 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसमें हसनपुर से इंदु गुप्ता, नालंदा इस्लामपुर से तनुजा कुमारी, नालंदा हमूत से कमलेश पासवान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Jansuraj Candidate List: पहली ही लिस्ट में प्रशांत किशोर के दावों की निकली हवा, 16 दल-बदलुओं को दिया टिकट

Jansuraaj Candidate List: 13 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट

दूसरी लिस्ट में 13 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पीके ने राज्य की 243 सीटों में से कम से कम 40 सीटों पर मुसलमानों को टिकट देने का ऐलान किया था। ईस्ट चंपारण की केसरिया सीट से नियाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान, सीतामढ़ी के बाजपट्टी से आजम हुसैन अनवर, सीतामढ़ी से जियाउद्दीन खान, किशनगंज की ठाकुरगंज सीट से मोहम्मद इकरामुल हक, पूर्णिया के कस्बा से इफ्तिखार आलम मुन्ना, कटिहार से डॉक्टर गाजी शारिक को टिकट दिया गया है।

कटिहार के बलरामपुर से असहब आलम, सिवान के गोरियाकोठी से एजाज अहमद सिद्दीकी, दरभंगा के बरहरिया से डॉक्टर शाहनवाज, दरभंगा के बहादुरपुर से आमिर हैदर, गौरा बौरान से डॉक्टर इफ्तिखार आलम, भागलपुर के कहलगांव से मंजर आलम, रोहतास के नोखा से डीएसपी नसरुल्लाह खान को टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें: मंत्री अशोक चौधरी के करोड़ो रुपए जलाने वाला इंजीनियर कौन? Prashant Kishore के खुलासे से भूचाल

पहली लिस्ट में भी मिला था 7 महिलाओं को मिला था टिकट

⦁ इन 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर प्रशांत किशोर ने सामाजिक समरसता की बानगी पेश करते हुए 7 अनुसूचित, 17 अति पिछड़ी, 11 पिछड़ा, 6 मुस्लिम और 8 सवर्ण को टिकट दिया।

⦁ प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पहली लिस्ट में बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, किशनंगज जिले की कोचाधामन सीट से अबु अफ्फान फारूकी और अमौर से अफरोज आलम को उम्मीदवार बनाया है। बैसी से मोहम्मद शहनवाज आलम, महिशी से शमीम अख्तर और दरभंगा रूरल से शोएब खान को टिकट दिया है।

⦁ पहली लिस्ट 7 महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रशांत किशोर ने कहा था कि वे कम से कम 40 महिलाओं को उम्मीदवार बनाएंगे। हालांकि, पहली लिस्ट में उन्होंने ज्यादातर राजनीतिक परिवार से जुड़ी महिलाओं को ही टिकट दिया। डॉ. जागृति ठाकुर पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की पोती हैं। लता सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह की बेटी हैं। ऊषा किरण के ससुर आरजेडी सांसद रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jansuraj 51 Candidate List: जनसुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव, पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+