Jansuraj 51 Candidate List: जनसुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव, पूरी लिस्ट
Jan Suraaj 51 Candidate List (Bihar Election 2025): प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने गुरुवार (09 अक्टूबर) को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पटना के शेखपुरा हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस मौके पर खुद प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे। जनसुराज ने कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को समस्तीपुर के मोरवा विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
इस लिस्ट में वाल्मीकिनगर से दीर्घ नारायण प्रसाद, पूर्णिया (अमौर) से अफरोज आलम, कटिहार (प्राणपुर) से कुणाल निषाद, सुपौल (निर्मली) से रामप्रवेश कुमार यादव, सुरसंद से ऊषा किरण और लोरिया से सुनील कुमार को टिकट दिया गया है। उसके अलावा जनसुराज ने दरभंगा से आरके मिश्रा, गोपालगंज से प्रीति किन्नर, कुम्हारार से केसी सिन्हा, मांझी से वाई बी गिरी और करगहर से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय को टिकट दिया है।

Jan Suraaj Candidate List: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की पहली लिस्ट, 51 उम्मीदवारों का देखें नाम
- वाल्मीकि नगर - दधी नारायण प्रसाद
- लौरिया - सुनील कुमार
- हरसिद्धि (SC) - अवधेश राम
- ढाका - डॉ. लाल बाबू प्रसाद
- सुस्सन - उषा किरण
- रुईसेदपुर - विजय कुमार साह
- बेनीपट्टी - मोहम्मद परवेज आलम
- निर्मली - राम प्रवेश यादव
- सिटामढ़ी - राकिब बाबूल
- हनुमाननगर - अब्दुल फैयाज
- अमौर - अफरोज आलम
- बायसी - मो. शाहनवाज आलम
- प्राणपुर - कुणाल निषाद उर्फ सोनू निषाद
- आलमनगर - सुभोध कुमार सुमन
- सहरसा - किशोर कुमार
- सिमरी बख्तियारपुर - सुरेंद्र यादव
- मधेपुरा - शमीम आलम
- दरभंगा ग्रामीण - शौकत खान
- दरभंगा शहरी - आर. के. मिश्रा
- केवटी - बिलटू सहनी
- मीना पुर - तेज नारायण सहनी
- मुजफ्फरपुर - डॉ. अमित कुमार दास
- गोपालगंज - डॉ. शशि शेखर सिन्हा
- मीरगंज - अमित कुमार
- रघुनाथपुर - राहुल कीर्ति सिंह
- दरौंदा - सत्येंद्र कुमार यादव
- मांझी - वाई बी गिरि
- बनियापुर - श्रवण कुमार महतो
- छपरा - जय प्रकाश सिंह
- परसा - मुशहेब महतो
- सोनपुर - चंदन लाल मेहता
- कल्याणपुर (SC) - राम बालक पोद्दार
- मोरवा - जागृति ठाकुर
- मटिहानी - डॉ. अरुण कुमार
- बेगूसराय - सुरेंद्र कुमार सहनी
- खगड़िया - जयंती पटेल
- बेलदौर - गंगेश कुमार सिंह (निषाद)
- परबत्ता - विनोद कुमार वर्मा
- पीरपैंती (SC) - घनश्याम दास
- बेलहर - बृज किशोर पंडित
- अस्थावां - लता सिंह
- बिहार शरीफ - दिनेश कुमार
- नालंदा - कुमारी पूनम सिन्हा
- कुम्हरार - के. सी. सिन्हा
- आरा - डॉ. विजय कुमार गुप्ता
- चेन्नारी (SC) - नेहा कुमारी (नटराज)
- करगहर - तिरो रंजन पांडेय
- गोह - सीताराम दुखारी
- नवीनगर - अर्चना चंदा
- इमामगंज (SC) - डॉ. अजित कुमार
- बोध गया (SC) - लक्ष्मण मांझी



राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे पीके? अभी बनी हुई है संभावना!
जन सुराज की पहली लिस्ट में राघोपुर सीट का नाम नदारद है। यह वही सीट है, जहां से इस बार राजद नेता तेजस्वी यादव मैदान में उतरेंगे। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर अभी तक तेजस्वी के मुकाबले का कोई दमदार उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि पीके पहले ही कह चुके हैं कि अगर वे चुनाव लड़ेंगे, तो या तो अपनी जन्मभूमि से या फिर अपनी कर्मभूमि से लड़ेंगे। उनकी जन्मभूमि करगहर से जन सुराज ने भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को टिकट दिया है, लेकिन राघोपुर-जो उनकी कर्मभूमि मानी जाती है-वहां अब तक कोई नाम घोषित नहीं किया गया है।
ऐसे में यह कयास और तेज हो गए हैं कि प्रशांत किशोर खुद राघोपुर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। पार्टी सूत्र भी इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। यानी, जन सुराज की अगली लिस्ट में राघोपुर सीट पर पीके का नाम आना अब भी पूरी तरह संभव है।












Click it and Unblock the Notifications