Jansuraj Candidate List: पहली ही लिस्ट में प्रशांत किशोर के दावों की निकली हवा, 16 दल-बदलुओं को दिया टिकट

Jansuraj Candidate List: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज नें पहली लिस्ट में 243 में से 51 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके ने भले ही दल-बदलुओं और राजनीतिक परिवारों से आने वालों को टिकट नहीं देने का दम भरा हो, लिस्ट तो कुछ और ही कहानी कहती है। पहली लिस्ट में 16 दल-बदलुओं को टिकट दिया गया है और इनमें से कई तो दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटी भी हैं। कुल उम्मीदवारों में से 30 फीसदी दूसरी पार्टी से आकर पनाह लेने वाले कैंडिडेट ही हैं।

पार्टी नेता आरसीपी सिंह की तरफ से जारी इस लिस्ट में दलबदलुओं और पैराशूट वाले उम्मीदवारों की चलती दिख रही है। यह भी स्पष्ट हो गया है कि टिकट बंटवारे में पीके के अलावा आरसीपी सिंह की ही खूब चली है। आइए देखते हैं कि इन 16 उम्मीदवारों में से कौन किस पार्टी से जनसुराज में आए हैं।

Jansuraj Candidate List

Jansuraj Candidate List: दल-बदलुओं को धड़ल्ले से बांटा गया टिकट

1. लता सिंह: अस्थवां सीट से लता सिंह को टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता के पिता पहले जेडीयू और फिर बीजेपी में रह चुके हैं। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद उन्होंने जेडीयू छोड़ा था।

2. ⁠जागृति ठाकुर: कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति को मोरवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जागृति का पूरा परिवार जेडीयू में है और उनके चाचा रामनाथ ठाकुर केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं।

3. लाल बाबू प्रसाद: ढाका सीट से लाल बाबू प्रसाद को टिकट दिया गया है। बीजेपी के लिए उन्होंने काफी समय तक काम किया है, लेकिन 2017 में पार्टी ने उन्हें निकाल दिया था। अब उन्हें जनसुराज से टिकट मिला है।

4. दिनेश कुमार: बिहारशरीफ सीट से दिनेश कुमार इससे पहले बिहारशरीफ के मेयर रहे हैं। वह आरसीपी सिंह के करीबी माने जाते हैं और उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत जेडीयू से की थी।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनाव से पहले Tejashwi Yadav का हर परिवार में कम से कम 1 सरकारी नौकरी देने का वादा

5. लक्ष्मण मांझी: बोधगया सीट से लक्ष्मण मांझी को टिकट दिया गया है। वह कुछ ही दिन पहले जनसुराज में शामिल हुए हैं। आरजेडी में बात नहीं बनने की वजह से उन्होंने पीके का साथ थाम लिया।

6. अर्चना चंद्र यादव: औरंगाबाद के नबीनगर सीट से अर्चना चंद्र यादव को टिकट दिया गया है। अर्चना भी भाजपा में रह चुकी हैं, लेकिन टिकट का आश्वासन नहीं मिलने पर उन्होंने पाला बदल दिया।

7. सीताराम दुखारी: गोह सीट से सीताराम दुखारी को टिकट दिया गया है। दुखारी भी जेडीयू से पाला बदलकर जनसुराज में शामिल हुए हैं।

8. रितेश पांडेय: जनसुराज ने करगहर सीट से रितेश पांडेय को टिकट दिया है। रितेश पहले बीजेपी और एनडीए के लिए मुखर वक्ता थे। इसी साल जुलाई में उन्होंने जनसुराज का दामन थामा था।

9. ब्रजकिशोर पंडित: बेलहर सीट से ब्रजकिशोर पंडित को टिकट दिया गया है। इससे पहले आशा पार्टी से जुड़े थे, लेकिन इस साल पाला बदलकर जनसुराज में शामिल हो गए हैं।

10. जयंती पटेल: खगड़िया सीट से जयंती पटेल को टिकट दिया गया है। वह भी आरसीपी सिंह की करीबी लोगों में शुमार की जाती हैं और जेडीयू में रह चुकी हैं।

11. डॉक्टर अरुण कुमार: मटिहानी सीट से आईजीआईएमएस के डॉक्टर अरुण कुमार को टिकट दिया गया है। कहा जाता है कि वह भी बीजेपी से टिकट चाहते थे, लेकिन कुछ समय पहले ही जनसुराज में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Jansuraj Candidate List: जनसुराज की पहली लिस्ट जारी, देखें कितनी महिलाओं और मुसलमानों को दिया टिकट?

12. रामबालक पासवान: कल्याणपुर सीट से रामबालक पासवान को टिकट दिया गया है। पासवान जेडीयू और बीजेपी की राजनीति समस्तीपुर में करते रहे हैं।

13. सुनील कुमार: लौरया सीट से सुनील कुमार को टिकट दिया गया है। सुनील पहले भी बीएसपी से चुनाव लड़ चुके हैं। 2015 में उन्हें इसी सीट पर 8 हजार वोट मिले थे।

14. चंदन मेहता: 2 महीने पहले जनसुराज में आए चंदन मेहता को सोनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। सोनपुर को आरजेडी का गढ़ माना जाता है और मेहता ने भी आरजेडी के लिए राजनीति की है।

15. जय प्रकाश सिंह: जुलाई 2025 में जनसुराज में शामिल होने वाले जय प्रकाश सिंह को छपरा से उम्मीदवार बनाया गया है। जेपी सिंह हिमाचल पुलिस में एडीजी रह चुके हैं और वह पैराशूट उम्मीदवार हैं।

16. डॉक्टर शशि शेखर सिन्हा: जून 2025 में गोपालगंज के मशहूर डॉक्टर शशि शेखर सिन्हा जनसुराज में शामिल हुए थे। अब उन्हें विधानसभा का उम्मीदवार बनाया था।

यह भी पढ़ें: Jansuraj 51 Candidate List: जनसुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव, पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+