शहीद को सीने से लगा कर मां ने कहा- होली पर छुट्टी आने का वादा किया था लेकिन...
पटना। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में बिहार के लाल मुन्ना का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव ब्रह्मा पहुंचा। शहीद के पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों और गांवो के लोगो की आंखे नम हो गई। वहीं, शहीद की मां की अपने लाल के शव को देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों और गांव के लोगो ने शहीद मुन्ना की शहदत पर गर्व व्यक्त किया, साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। सेना के जवानों ने शहीद मुन्ना को अंतिम विदाई के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी। वहीं, राज्य सरकार की ओर से जिला प्रशासन ने 11 लाख रूपये का चेक शहीद के परिजनों को सौपा।

चार फरवरी को हुआ था घायल
4 फरवरी को जम्मू में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान किशोर कुमार मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुन्ना को इलाज के लिए जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किशोर कुमार मुन्ना के शाहदत की खबर उनके पैतृक गांव ब्रह्मा में उनके परिजनो को दी गई। शहादत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुराहाल हो गया। मुन्ना के शाहदत की खबर जिसने भी सुनी वह परिजनो को सांत्वना देने के लिए पहुंच गया।

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव
शहीद मुन्ना का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो उनकी मां फूल देवी अपने कलेजे के टुकड़े को सीने से लगाकर रोने लगी। शहीद की मां फूल देवी रोते-रोते बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा होश में लाने के बाद भी मां अपने लाल को सीने से लगाने की जिद करती रही। शहीद की मां फूल देवी की माने तो किशोर कुमार मुन्ना होली पर घर आने वाला था।

शहीद के अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोगो
शहीद किशोर कुमार मुन्ना के अंतिम दर्शन करने के लिए आस-पास के गांव के लोगो भारी संख्या में पहुंचे। मुन्ना के दोस्तो और गांव वालो की जुबा पर मुन्ना की दिलेरी के किस्से थे, तो कोई मुन्ना को याद करते नही थक रहा था। इतना ही नहीं अंतिम दर्शन के दौरान लोगो ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे भी लगाये।

शहीद के बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
बता दें कि शहीद की अंतिम यात्रा में महिलाएं भी शामिल हुई। इतना ही नहीं, अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव की महिलाएं श्मशान में मौजूद भी रही। वहीं, शहीद जवान के बड़े भाई डॉक्टर अविनाश कुमार ने मुन्ना को मुखाग्नि दी। इसी के साथ चारों ओर देशभक्ति गीत की धुन लोगों के जेहन में देशभक्ति का जोश भर रही थी। हर तरफ भारत माता की जय, वीर सपूत अमर रहे का नारा लगाया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications