Bihar News: 'शराबियों के रंग में पुलिस ने डाला भंग', तालाब के नीचे से 17 कार्टन विदेशी शराब बरामद
होली के मद्देनज़र बिहार में शराब माफया सक्रिय हो गए हैं। वह विभिन्न तरीक़े से अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। बिहार पुलिस ने वैशाली जिले से 'होली स्पेशल' लिखा हुआ शराब बरामद किया है।

Bihar News: देश भर में होली के जश्न की तैयारियों ज़ोरों पर चल रही है। बिहार में शराबबंदी की वजह से शराबियों की होली फींकी नज़र आ रही है। वहीं शराब तस्कर होली के मौक़े पर विभिन्न तरीक़े से बिहार में अवैध शराब की सप्लाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार पुलिस ने वैशाली ज़िले से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो होली के त्योहार के लिए हरियाणा से वैशाली जिले में अवैध विदेशी शराब लाई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने 17 कार्टन शराब हरपुर गांव (वैशाली जिला) के मछली तालाब से बरामद की है।
वैशाली थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बता कि 150 लीटर से ज्यादा शराब बरामद की गई है। पुलिस द्वार जब्त की गई शराब हरियाणा में बनी है, जिस पर 'होली स्पेशल' लिखा हुआ है। सुरेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि शराब छिपाने में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि होली के मद्देनज़र वैशाली जिले में शराब माफिया सक्रिय हो गये हैं। वह पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पुलिस उनके मंसुबे पर पानी फेर रही है।
आबकारी विभाग की टीम मछली तालाब में छिपाकर रखी गई लाखों रुपये की शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आबकारी विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित एक तालाब में भारी मात्रा में विदेशी शराब पानी के अंदर छिपा कर रखी गई है। होली के दौरान शराब का सेवन करने के मकसद से हरियाणा से शराब लाई गई थी। आबकारी विभाग की टीम ने जब छापेमारी की तो विदेशी शराब के 17 कार्टन बरामद किए हुए।
यह भी पढ़ें: यहां हिंदू और मुस्लिम एक साथ करते हैं इबादत, CM भी कर चुके हैं चादरपोशी, ज़ियारत करने की अनोखी है मान्यता












Click it and Unblock the Notifications