Hemant Mishra UPSC Topper Success Story: ‘पिता शिक्षा विभाग में APO, मां शिक्षिका’, अब SDM बेटा हेमंत बना IAS

Hemant Mishra Buxar UPSC Topper Success Story: यूपीएससी के परिणाम आ चुके हैं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी शक्ति दुबे ने टॉपर का तमगा अपने नाम किया है। वहीं बिहार के लाल हेमंत मिश्रा ने भी 13वीं रैंक लाकर प्रदेश और जिले को गौरवांवित किया है।

राजपुर ब्लॉक के कुसुरूपा मोहल्ले के ओम प्रकाश मिश्रा के बड़े बेटे हेमंत मिश्रा का यूपीएससी परीक्षा में 13वां रैंक आने पर परिवार में जश्न का माहौल है। परिजनों ने बताया कि इससे पहले हेमंत मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल की थी।

Hemat Mishra UPSC Topper

मिर्जापुर में सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर कार्यरत हैं। लोक सेवा में उनका सफर पिछले साल तब शुरू हुआ जब वे यूपीपीएससी परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए। एसडीएम बनने से पहले हेमंत ने यूपीपीसीएस परीक्षा में आठवीं रैंक भी हासिल की थी, और उन्हें डीएसपी के पद पर नियुक्ति मिली थी।

हेमंत मिश्रा के पिता ओम प्रकाश मिश्रा कैमूर में शिक्षा विभाग में एपीओ के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां नम्रता मिश्रा जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। हेमंत के चाचा बजरंगी मिश्रा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि हेमंत की शिक्षा के प्रति शुरू से ही गहरी रुचि रही है, यह बहुत ही गर्व की बात है।

"शिक्षा के प्रति हेमंत की रुचि शुरू से ही स्पष्ट थी, और उसने सफलता प्राप्त करके अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।" हेमंत की शिक्षा यात्रा उनके जिले से शुरू हुई, और फिर पटना से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई की। इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से स्नातक किया, फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की।

हेमंत दो भाइयों में बड़े हैं, उनके छोटे भाई अमेरिका में ओरेकल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। UPSC परीक्षा में हेमंत की सफलता की घोषणा के बाद उनके परिवार को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। UPSC के परिणामों में शक्ति दुबे और हेमंत मिश्रा की उपलब्धियों ने न केवल उनके व्यक्तिगत मील के पत्थर को चिह्नित किया है, बल्कि उनके संबंधित परिवारों और क्षेत्रों को भी गौरवान्वित किया है।

राज्य स्तरीय परीक्षाओं में रैंक हासिल करने से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने तक हेमंत मिश्रा की यात्रा समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता की खोज की एक प्रेरक कहानी है। इससे UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल बढ़ेगा और वह कामयाबी की ईबारत लिख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+