UPSC के लिए छोड़ दी डॉक्टरी, आज हैं धाकड़ IPS, शादी रचाने का तरीका भी दिलचस्प, Love Story भी बेमिसाल
IPS Navjot Simi Love Story: भारत में कई प्रभावशाली आईपीएस अधिकारी हैं, और उनमें से एक नवजोत सिमी भी हैं, वह बिहार कैडर में कार्यरत हैं। दंत चिकित्सा से यूपीएससी का रुख कर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। नवजोत मूल रूप से दंत चिकित्सक हैं, उन्होंने लुधियाना में बाबा जसवंत सिंह डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की है।
डॉ. नवजोत सिमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। ग़ौरतलब है कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करते हुए ऑल इंडिया रैंक 735 हासिल किया। यूपीएससी की तैयारी लिए उन्होंने कई मॉक टेस्ट दिए, काफी किताबें पढ़ीं और सेल्फ स्टडी ख़ास ध्यान दिया।

नवजोत सिमी की जिस तरह से प्रोफेशनल ज़िंदगी की कहानी शानदार है, उसी तरह निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है। आईपीएस अधिकारी बनने पर उन्हें बिहार कैडर मिला। देश के मशहूर कपल में से एक नवजोत और तुषार की जोड़ी है। नवजोत सिंह की प्रेम कहानी आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला से जुड़ी है।
समय के साथ उनका रिश्ता परवान चढ़ा और 14 फरवरी 2020 को तुषार के ऑफिस में उनकी शादी हो गई। इस शादी ने उनकी प्रेरणादायक यात्रा में एक और आयाम जोड़ दिया। आईएएस तुषार सिंगला की शुरुआती ज़िंदगी बहुत ही संघर्षपूर्ण रही है। पंजाब के बरनाला के रहने वाले तुषार के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया।
तुषार शुरू से ही पढ़ने में काफी ज़हीन थे, अच्छे अंक मिला करते थे। यूपीएससी एग्ज़ाम क्लियर करने के बाद तुषार को पश्चिम बंगला कैडर मिला और नवजोत सिमी को बिहार कैडर मिला। एक मीटिंग के दौरान नवजोत और तुषार की मुलाक़ात हुई।
नवजोत सिमी और तुषार सिंगला की बातों का सिलसिला शुरू, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। इसके बाद नवजोत सिमी बिहार से हावड़ा पहुंची और तुषार सिंगला के ऑफिस में रजिस्टर्ड मैरिज के बाद मंदिर में भी शादी रचाई। यह अधिकारी जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications