Big Change: लालू यादव के आधा दर्जन नेताओं ने छोड़ी पार्टी, नीतीश का थामा हाथ

पटना। भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति की मार झेल रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पार्टी में अब टूट की खबर सामने आ रही है। सोमवार को पार्टी के आधा दर्जन नेताओं ने राजद को छोड़कर नीतीश का दामन थाम लिया। ये सभी नेता पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में लालू के लिए यह आने वाले समय में बड़ा झटका साबित हो सकता है।

लालू यादव के आधा दर्जन नेताओं ने छोड़ी पार्टी, नीतीश का थामा हाथ

सोमवार दोपहर जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह के नेतृत्व में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और सदस्यता दिलाने के बाद सांसद ने कहा कि जो कोई कार्यकर्ता जदयू में शामिल हो रहे है उन्हे पूरा मान तथा सम्मान दिया जाएगा और उसके हितों का ख्याल भी रखा जाएगा। जदयू में आज राजद के अत्यंत पिछड़े वर्ग के नेता इसराइल राइन, कुमकुम देवी, ब्रजभूषण सिंह, रामविलास सहनी और विजय पटेल के साथ साथ कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- संकट की घड़ी में लालू को अपनों ने ही दी एक और टेंशन

इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार का एजेंडा हमेशा से ही विकास और सामाजिक सुधार का रहा है जबकि लालू प्रसाद का एजेंडा धन संग्रह और परिवार का कल्याण है। लालू की पार्टी में बोलने की भी आजादी नहीं दी जाती है इसी से परेशान होकर के ये लोग आज यहां आए हैं और जदयू की सदस्यता ग्रहण कर पूर्णतया जदयू के प्रति समर्पित हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+