संकट की घड़ी में लालू को अपनों ने ही दी एक और टेंशन

विधायक कि इस तारीफ ने लालू प्रसाद यादव का टेंशन बढ़ा दिया है। हालांकि राजद के नेताओं द्वारा विधायक के बगावती तेवर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

पटना। मुश्किलों में घिरे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर एक और संकट टूट पड़ा है। बिहार कांग्रेस में चल रही बगावत की बात तो अब धीरे-धीरे दब रही है लेकिन राजद में बगावत की बात अब सामने आने लगी है। पार्टी के विधायक द्वारा खुलेआम पार्टी की अंतर्कलह को उजागर करते हुए नीतीश कुमार का गुणगान किया जा रहा है। पार्टी के खिलाफ विधायक का ये रवैया राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। क्या अपने विधायक की बगावत से लालू प्रसाद यादव खतरे में आ सकते हैं! इस संकट की घड़ी में लालू यादव के लिए ये बगावत कितनी हानिकारक होगी।

Lalu being given another tension in the clock of crisis

आपको बता दें कि लालू यादव के नाम पर चुनाव जीतने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर गायघाट से विधायक महेश्वर यादव अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इतने मुरीद हो गए हैं की खुलेआम उनका गुणगान कर रहे हैं। विधायक कि इस तारीफ ने लालू प्रसाद यादव का टेंशन बढ़ा दिया है। हालांकि राजद के नेताओं द्वारा विधायक के बगावती तेवर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है लेकिन उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

मुजफ्फरपुर के गायघाट विधायक महेश्वर यादव ने पार्टी के खिलाफ हुंकार भरते हुए नीतीश की तारीफ की जिससे लालू कुनबे में हलचल पैदा हो गई। साथ ही उन्होंने पार्टी के भीतर के आंतरिक कलह को जाहिर करते हुए कहां की कई ऐसे विधायक जो लालू यादव की नीतियों से परेशान हैं और वो पार्टी छोड़ने की फिराक में लगे हुए हैं। विधायक के द्वारा इस तरह की बात कहे जाने के बाद पार्टी के द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है तो जेडीयू ने भी जलती आग में घी डालने का काम करते हुए कहा कि बहुत जल्द राजद की सेहत खराब होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+