'गुजरात के BJP नेता बने बिहार के मतदाता', तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, जानें क्या कहा?
Tejashwi Yadav Bihar election voter fraud: विधानसभा चुनाव के पहले बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि,'अब गुजरात के लोग बिहार के मतदाता बनते जा रहे हैं।' तेजस्वी का कहना है कि भाजपा के प्रभारी भिखुभाई दलसानिया जैसे कई लोग गुजरात से अपना नाम हटवाकर पटना के मतदाता बन गए हैं।
तेजस्वी यादव ने इसे चुनाव में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और साजिश करार दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी भाजपा के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा पहुंच रहा है।

गुजरात के बीजेपी नेता बने पटना के वोटर
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है कि भाजपा के कई नेता अब बिहार के मतदाता बन रहे हैं। उन्होंने खासकर भाजपा के प्रभारी भिखुभाई दलसानिया का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात से अपना नाम हटवाकर पटना के मतदाता बन गए हैं। तेजस्वी ने इसे चुनाव में धोखाधड़ी की कोशिश बताया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यह आरोप बिहार की चुनावी राजनीति में नई बहस और विवाद को जन्म दे रहा है।
ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने रक्षाबंधन पर खेला इमोशनल कार्ड, 'मेरे नाम की राखी बांधें, 70 हजार करोड़ का शगुन दूंगा'
कई नाम मृत बताकर वोट चोरी की कोशिश की गई- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि SIR (सिलेक्टिव इलेक्शन रोल) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में कई नाम मृत बताकर वोट चोरी की कोशिश की गई, लेकिन अदालत में वे लोग जिंदा पाए गए। उन्होंने भाजपा पर चुनावों में धांधली करने के लिए सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करने और असफल होने पर चुनाव आयोग को आगे करने का आरोप लगाया। 2020 के चुनावों में भी चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी की गई, जिसके कारण उनकी पार्टी 10 सीटों पर महज 12,000 वोट के अंतर से हारी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सीसीटीवी के बावजूद भी धोखाधड़ी सामने आई, जिसे छिपाने के लिए चुनाव आयोग ने सीसीटीवी हटा दिया।
देश के लोग इस पूरी साजिश को समझ रहे हैं
तेजस्वी ने कहा कि देश के लोग इस पूरी साजिश को समझ रहे हैं और चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा का समर्थन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग विपक्ष के वोट घटा रहा है और एक ही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के लिए दो EPIC नंबर बनाए जा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र को खतरा है।
ये भी पढ़ें 'Tejashwi 9वीं फेल नहीं, IA-BA पास हैं', मामा साधु यादव बोले- पढ़ाई कहां से की, मुझे पता है, बताएंगे नहीं












Click it and Unblock the Notifications