'Tejashwi 9वीं फेल नहीं, IA-BA पास हैं', मामा साधु यादव बोले- पढ़ाई कहां से की, मुझे पता है, बताएंगे नहीं
Tejashwi Yadav Education: बिहार चुनावों के बीच तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर मामा साधु यादव ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि तेजस्वी यादव न तो 9वीं फेल हैं और न ही अनपढ़, बल्कि वे B.A पास हैं और I.A की योग्यता भी रखते हैं। साधु यादव ने कहा कि राजनीति में केवल पढ़ाई-लिखाई मायने नहीं रखती, बल्कि अनुभव और जनता से जुड़ाव ही असली कसौटी है।
बिहार चुनाव के इस महत्वपूर्ण दौर में यह बयान तेजस्वी यादव के पक्ष में एक मजबूत समर्थन की तरह सामने आया है। साधु यादव ने यह भी कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, न कि नौकरी या सरकारी पद पाने का जरिया। उन्होंने उन लोगों को चुनौती दी है जो तेजस्वी यादव की योग्यता पर सवाल उठाते हैं, उन्हें बहस के लिए आमंत्रित किया है। यह बयान बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव की साख और छवि को मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है।

इस वजह से कहते हैं 9वीं फेल
Khabargaon से बात करते हुए साधु यादव ने कहा कि वो अनपढ़ नहीं हैं, वो I.A भी हैं, B.A भी हैं। एक नैरेटिव लोग घुसाए हैं कि अनपढ़ है, नौवीं फेल है, लेकिन हम उस में नहीं जाना चाहते हैं। हम जान रहे हैं कि वो पढ़ा लिखा लड़का है, वो क्रिकेट भी खेला है, वो भी सही है। कहा से I.A किया, कहां से B.A किया, वो भी मैं जानता हूं। किस नैरेटिव की वजह से बोलता है कि हम 9वीं फेल हैं, वो भी जानता हूं। लेकिन आपको जो भी परसेप्शन बनाना है, बनाइए।
उसको राजनीति करनी है- साधु
अगर पढ़ा लिखा नहीं है, तो वो जितना अच्छा अंग्रेजी में स्पीच देता है, कोई देने वाला है तो सामने आ जाए, सामने आकर किसी मुद्दे पर बहस कर लें। सर्विस करने तो नहीं जा रहा है, नौकरी करनी है, IAS, IPS बनना नहीं है कि डिग्री की जरूरत है, उसको राजनीति करनी है।
ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav का ये दावा भी निकला झूठा! BJP बोलीं- तेजस्वी ने किया बड़ा घपला, दो-दो वोटर कार्ड बनवाए होंगे
यहाँ अनपढ़ों की संख्या ज्यादा है- साधु यादव
साधु यादव ने आगे कहा कि, राजनीति में योग्यता का कोई हिसाब-किताब नहीं है। ये कहने में अच्छा लगता है कि पढ़ा लिखा विद्वान आदमी है, लेकिन उसकी कहीं मान्यता नहीं है, उसका कोई मतलब या योगदान नहीं होता। पढ़े लिखे व्यक्ति का अनुभव का योगदान होता है। यहाँ अनपढ़ों की संख्या ज्यादा है, उसका प्रतिनिधित्व कौन करेगा? अनपढ़ ही करेगा।
ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर दी सफाई, चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर फिर दागे तीखे सवाल












Click it and Unblock the Notifications