Gopalganj By Election: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की भाभी बढ़ाएंगी गोपालगंज सीट पर RJD की मुश्किलें

Gopalganj By Election:गोपालगंज सीट पर भाजपा का 4 दफा से क़ब्ज़ा रहा है, ऐसे में ओवैसी की पार्टी, महागठबंधन और बसपा (साधु यादव की पत्नी) । यह तीन प्रत्याशियों की वजह से वोट बैंक में सेंधमारी होगी और भाजपा फिर से सीट...

Gopalganj By Election: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से उपचुनाव में भाजपा को गोपालगंज सीट को बचाना शाख की लड़ाई बन चुकी है। क्योंकि पिछले चार बार से गोपालगंज सीट पर भाजपा का क़ब्ज़ा रहा है। बिहार के दो विधानसभा गोपालगंज और मोकामा में 3 नवंबर को चुनाव होना है। मोकामा में अनंत सिंह की विधायकी जाने की वजह से चुनाव हो रहा है तो वहीं गोपालगंज में भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं।

भाजपा और महागठबंधन के बीच नाक की लड़ाई

भाजपा और महागठबंधन के बीच नाक की लड़ाई

गोपालगंज विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। बिहार में बदली सियासी फ़िज़ा के बाद भाजपा सत्ता से बेदखल हो गई। वहीं अब उपचुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा रणनीति तैयार कर रही है। विधानसभा चुनाव में जदयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी और अब जदयू ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है। त्रिकोणीय मुकाबला के बन रहे समीकरण के बारे में जानने से पहले आप गोपालगंज सीट के सियासी इतिहास जानना जरूरी है, ताकि सियासी समीकरण का सहीं आंकलन किया जा सके।

कैसा रहा है इस सीट का पिछला इतिहास ?

कैसा रहा है इस सीट का पिछला इतिहास ?

गोपालगंज सीट के पिछले छह विधानसभा चुनावों के परिणामों पर नज़र डाले तो 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सुभाष सिंह ने 77791 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव (बसपा प्रत्याशी) 41039 वोटों से दूसरे नंबर पर थे। आसिफ गफूर (कांग्रेस प्रत्याशी ) 36460 वोटों से तीसरे नंबर पर थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में सुभाष सिंह (भाजपा प्रत्याशी) 78491 वोटो से जीते थे। रेयाजुल हक उर्फ राजू (राजद प्रत्याशी) 73417 वोटों से दूसरे नंबर पर थे। जय हिंद प्रसाद (बसपा प्रत्याशी ) 3665 वोटों से तीसरे नंबर पर थे। 2010 के विधानसभा चुनाव में सुभाष सिंह (भाजपा प्रत्याशी) 58010 वोटों से जीते थे। अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ़ साधु यादव (कांग्रेस प्रत्याशी) 8488 वोटों से दूसरे नंबर पर रहे थे।

भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

2005 अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में सुभाष सिंह (भाजपा प्रत्याशी ) ने 39205 वोटों से जीत दर्ज की थी। रेयाजुल हक उर्फ राजू (बसपा प्रत्याशी) 31271 वोटों से दूसरे नंबर पर थे। ध्रुवनाथ चौधरी (राजद प्रत्याशी) 21894 वोटों से तीसरे नंबर पर थे। 2005 फरवरी विधानसभा चुनाव में रेयाजुल हक उर्फ राजू ने 27885 वोटों से जीत दर्ज की थी। सुभाष सिंह (लोजपा प्रत्याशी) 24587 वोटों से दूसरे नंबर पर थे। इंदिरा यादव (निर्दलीय प्रत्याशी) 22617 वोटों से तीसरे नंबर पर थी। 2000 के विधानसभा चुनाव में अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव ने (राजद प्रत्याशी) 30248 वोटों से जीत दर्ज की थी। सुभाष सिंह (प्रत्याशी , बिहार पीपुल्स पार्टी) 19372 वोटों से दूसरे नंबर पर थे। रेयाजुल हक उर्फ राजू (निर्दलीय उम्मीदवार) 17837 वोटों से तीसरे नंबर पर थे।

राजद ने दिया मोहन प्रसाद गुप्ता को टिकट

राजद ने दिया मोहन प्रसाद गुप्ता को टिकट

गोपालगंज सीट के पिछले 6 विधानसभा के आंकडे देखने के बाद यह तो साफ हो गया कि पिछले 4 बार के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा का कब्ज़ा रहा है। वहीं उससे पहले प्रत्याशी दल बदल कर दांव आज़माते रहे हैं। इस बार गोपालगंज उपचुनाव भाजपा और महागठबंधन दोनों के लिए खास है। इसके पीछ सबसे बड़ी वजह भाजपा को अपनी सियासी पकड़ दिखानी है। वहीं महागठंबधन को यह साबित करना है कि भाजपा बिहार में अस्तित्व खो चुकी है। महागठबंधन की तरफ़ से राजद ने मोहन प्रसाद गुप्ता को सियासी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी को टिकट दिया है।

चुनावी दंगल मे साधु यादव की पत्नी

चुनावी दंगल मे साधु यादव की पत्नी

गोपालगंज सीट पर बसपा ने भी सियासी चाल चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की भाभी साधु यादव की पत्नी इंदिरा देवी को चुनावी दंगल में उतारा है। वहीं एआईएमआईएम ने भी गोपालगंज से चुनावी ताल ठोकने का ऐलान किया है। अगर ओवैसी की पार्टी से उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरते हैं तो महागठंबधन के सियासी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि गोपालगंज सीट पर साधु यादव की पकड़ अच्छी है और उनकी पत्नी चुनावी मैदान में हैं। वहीं इस सीट पर महागठबंधन का वोट बैंक यादव और मुस्लिम है। ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार से मुस्लिम समुदाय के वोट बैंक में सेंधमारी होगी। वहीं यादव के वोट बैंक में साधु यादव की पत्नी की

तेजस्वी की मामी बिगाड़ेगी गणित !

तेजस्वी की मामी बिगाड़ेगी गणित !

गोपालगंज सीट पर भाजपा का 4 दफा से क़ब्ज़ा रहा है, ऐसे में ओवैसी की पार्टी, महागठबंधन और बसपा (साधु यादव की पत्नी) । यह तीन प्रत्याशियों की वजह से वोट बैंक में सेंधमारी होगी और भाजपा फिर से सीट निकाल लेगी। गौरतलब है कि पिछले बार (2020 विधानसभा चुनाव) में साधु यादव ने बसपा की टिकट पर दांव आज़माया था। उन्होंने 41039 वोट हासलिक कर दूसरे नंबर पर जगह बनाई थी। इन्ही सब समीकरणों को देखते हुए गोपालगंज विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar Municipal Election 2022: बिहार में टला नगर निकाय चुनाव, जानिए क्या थी बड़ी वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+