Gopalganj By Election: मामा-भांजे का सियासी रण, किसकी शह और किसकी मात?

Gopalganj By Election: भाजपा और महागठबंधन दोनों के लिए उपचुनाव काफी मायनों में अहम माना जा रहा है, ऐसे में जदयू नेता श्याम बहादुर सिंह का भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को समर्थन राजद के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Gopalganj By Election: बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव महागठबंधन और भाजपा के बीच नाक की लड़ाई बन चुकी है। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं महागठंबधन के प्रत्याशियों की जदयू नेता ही मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। गोपालगंज विधानसभा में विभिन्न दलों के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं तेस्वी यादव के मामा साधु यादव (अनिरूद्ध प्रसाद) ने राजद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, इतना ही नहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क़रीबी जदयू नेता श्याम बहादुर सिंह (पूर्व विधायक, बड़हरिया) ने भी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार की बात कर रहे हैं। ऐसे में मामा-भांजे के सियासी रण में किसकी शह और किसकी मात पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। आइए समझते हैं क्या है यहां के मौजूदा समीकरण ?

Recommended Video

    Bihar Bypolls: BJP के लिए प्रचार करेंगे Chirag Paswan, Nitish Kumar ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    tejashwi yadav and sadhu yadav update

    गोपालगंज सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने के आसार

    भाजपा और महागठबंधन दोनों के लिए उपचुनाव काफी मायनों में अहम माना जा रहा है, ऐसे में जदयू नेता श्याम बहादुर सिंह का भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को समर्थन राजद के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि वह गोपालगंज उपचुनाव में कुसुम देवी (भाजपा प्रत्याशी) का समर्थन कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी उन पर जो भी कार्रवाई करेगी उसके लिए वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की तरफ़ राजद ने मोहन गुप्ता को टिकट दिया है जिसे वह नहीं जानेते हैं। इसलिए वह भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, क्योंकि भाजपा के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के साथ उनके रिश्ते अच्छे थे और सुभाष सिंह की पत्नी को भाजपा ने टिकट दिया है इसलिए वह कुसुम देवी को समर्थन कर रहे हैं।

    तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें

    तेजस्वी यादव की मुश्किलें यहीं नहीं थम रही, गोपालगंज उपचुनाव में तेजस्वी यादव की मामी इंदिरा यादव (साधु यादव की पत्नी) भी चुनावी मैदान में हैं। इस वजह से गोपालगंज में दिलचस्प चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है। वहीं तेजस्वी यादव ने भी बिना नाम लिए हुए अपने मामा साधु यादव और मामी इंदिरा यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की बी टीम भी उपचुनाव में सामने है, ये चुनाव नहीं जीतेगी इसकी कोशिश है कि वोट कटे और भाजपा जीत जाए। उन्होंने भाजपा की बी-टीम से भी सावधान रहने की सलाह दी है।

    गोपालगंज सीट पर रहा भाजपा का क़ब्ज़ा

    गोपालगंज सीट पर राजद को शाख बचाने के लिए काफी मेहनत की ज़रूरत है, क्योंकि बदले हुए समीकरण के बीच अभी तक सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन प्रत्याशी के लिए चुनावी प्रचार नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर जदयू नेता श्याम सुंदर ने भाजपा उम्मीदवार को समर्थन दे दिया है। इसलिए बदले समीकरण को देखते हुए गोपालगंज सीट पर नीतीश कुमार का चुनावी प्रचार काफी अहम साबित हो सकता है। आपको बता दें कि 2020 में विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा का कब्ज़ा रहा था। वहीं बसपा के टिकट पर साधु यादव चुनाव दूसरे नंबर पर रहे थे। इसलिए इस सीट को जीतना राजद उम्मीदवार के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: Gopalganj By Election: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की भाभी बढ़ाएंगी गोपालगंज सीट पर RJD की मुश्किलें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+