बेगुसरायः दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय। बिहार के बेगुसराय जिले में दिनदहाड़े बदमाशों ने शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बेगुसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। हत्या की जानकारी परिजनों को दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

goons did shot in begusarai bihar

मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मियांचेक तरवाना के निवासी दुखन महतो के पुत्र वीरेंद्र महतो के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक वीरेंद्र महतो अपने घर से किसी काम से टेंपो पर सवार होकर बरौनी जा रहा था उसी दरमियान अपराधियों ने सिंघौल एनएच 31 के समीप टेंपू पर से उतारकर उसे गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद वहां पर काफी देर तक अफरा -तफरी का माहौल बना रहा। वहीं इस घटना की सूचना परिजन को मिला तो परिजन में कोहराम मच गया।

फिलहाल सिंघौल थाने के पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि रात में किसी काम से वीरेंद्र महतो टेंपो पर सवार होकर बरौनी जा रहा था उसी दरमियान अपराधियों ने टेंपो से उसे उतार कर गोली मारकर हत्या कर दी।

फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्यों उसकी हत्या की गई है। बताते चलें कि बेगूसराय में लगातार हत्या से लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। 24 अक्टूबर बखरी थाना क्षेत्र के सलौना स्टेशन के समीप दिनदहाड़े अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिया था।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: कश्मीर में आतंकवादियों ने की राजस्थान के ट्रक चालक-खलासी की हत्या, गोली मारकर लगा दी आग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+