VIDEO: कश्मीर में आतंकवादियों ने की राजस्थान के ट्रक चालक-खलासी की हत्या, गोली मारकर लगा दी आग

अलवर/भरतपुर। कश्मीर के शॉपियांं जिले में गुरुवार को राजस्थान के के ट्रक चालक व खलासी की आंतकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चालक का शव मिल चुका है जबकि खलासी लापता है। अलवर के सदर थाना इलाके के खोहा का बास निवासी ट्रक चालक मोहम्मद इलियास व उसके साथ भरतपुर के पापड़ा गांव निवासी खलासी जाहिद 17 अक्टूबर 2019 को जयपुर से आर्मी के लिए दूध लेकर कश्मीर गए थे। वहां से वो शोपियां जिले के चित्रगाम इलाके में सेब लेने के लिए चले गए। जहां आतंकवादियों का शिकार हो गए।

गोली मारने के बाद ट्रकों में लगाई आग

गोली मारने के बाद ट्रकों में लगाई आग

कल रात को उन्हें कश्मीर से वापस आना था। इलियास की शाम को घर पर बात भी हुई थी। फिर देर रात परिजनों को सूचना मिली कि कश्मीर में आतंकवादियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी भी सामने आई है कि आतं​कवादियों ने गोली मारने के बाद दो ट्रकों में आग लगा दी थी। पूरे घटनाक्रम के बाद इलियास का शव मिल गया, मगर जाहिद लापता है।

कश्मीर में आर्मी का सामान लेकर गया था

कश्मीर में आर्मी का सामान लेकर गया था

इलियास के बड़े भाई भूदा ने बताया कि उसका छोटा भाई आर्मी का सामान लेकर कश्मीर गया था। इलियास के पांच बच्चे हैं। उसके अलावा कमाने वाला कोई नहीं है। गुरुवार रात को करीब 11 बजे सूचना मिली कि कश्मीर में गोली मार दिए जाने से इलियास की मौत हो गई।

देर रात आया था फोन

देर रात आया था फोन

इलियास के भतीजे सावन खान ने बताया रात को मेरे पास फोन आया कि तुम्हारे चाचा की गोली लगने से मौत हो गई। वह आर्मी का सामान लेकर गया था। उसकी पूरी जिम्मेदारी आर्मी की है। हालांकि अभी कह नहीं सकते कि उसके गोली आतंकवादियों ने मारी है कि अन्य किसी ने।

आतंकवादी ट्रकों को बना रहे निशाना

आतंकवादी ट्रकों को बना रहे निशाना

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की फिराक में है। आतंकवा​दी अब कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए बाहर से आने वाले ट्रक चालकों-परिचालकों को निशाना बना रहे हैं। इलियास व जाहिद से पहले 14 अक्टूबर को भरतपुर के ट्रक चालक शरीफ खान की कश्मीर में हत्या कर दी गयी थी।

जाहिद से शाम चार बजे अंतिम बार बात हुई

जाहिद से शाम चार बजे अंतिम बार बात हुई

पापड़ा के सरपंच लुकमान खान व ग्रामीणों ने बताया​ कि अलवर के इलियास के साथ ट्रक लेकर कश्मीर गए जाहिद की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में देर रात थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने परिजनों को सूचना दी थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे जाहिद से अंति​म बार बात हुई थी। इसके बाद से उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा। ​जाहिद के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+