Gold Robbery: 1200 लाख रुपए की डकैती, GPS से मिला सुराग, जानिये कैसे ?
Gold Robbery: आरोपी अपने साथ सोने से भरा बक्सा लेकर गया था, जिसमें जीपीएस लगा हुआ था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि बक्से में जीपीएस लगा हुआ है। जीपीएस ट्रेस करते हुए पुलिस को आरोपी का सुराग मिला और फिर...
Gold Robbery : बिहार में आपराधिक वारदातें तो बढ़ ही रही है, इसके साथ ही दूसरे प्रदेशों से भी कांड कर बिहार में शरण ले रहे हैं। दऱअसल राजस्थान के उदयपुर में हुई लूट मामले में पुलिस ने नालंदा से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान की गोल्ड लोन कंपनी से 24 लाख रुपये की ज्वेलरी और 11 लाख रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए। राजस्थान और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 6 लाख रुपये और एक बाइक भी बरामद हुई है।

1200 लाख रुपए की डकैती
22 अगस्त को कुख्यात फंटूस (खीरु बिगहा निवासी) ने अपने सहयोगियों के साथ लूटपाट कांड को अंजाम दिया था। राजस्थान पुलिस की मानें तो मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी (सुंदरवास) में फंटूस 22 अगस्त को वारदात को अंजाम दिया था। बंदूक की नोक पर करीब 1200 लाख रुपये का सोना और 11 लाख रुपये नगद रुपये लूट लिए थे। वहीं कंपनी में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हुई थी। 23 मिनट के अंदर आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। आरोपियों ने कांड करते वक्त एक गलती कर दी जिसकी वजह से वह पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

सोने के बक्से में लगा था GPS
आरोपी अपने साथ सोने से भरा बक्सा लेकर गया था, जिसमें जीपीएस लगा हुआ था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि बक्से में जीपीएस लगा हुआ है। जीपीएस ट्रेस करते हुए पुलिस को आरोपी का सुराग मिला और फिर कार्रवाई हुई। आरोपी का सुराग मिलने के बाद टीम का गठन किया गया । नगरनौसा थाना पुलिस (राजस्थान) की मानें तो उदयपुर जिला के प्रतापनगर थानाध्यक्ष सुंदर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी फंटूस को गिरफ्तार किया।

आरोपी को साथ ले गई राजस्थान पुलिस
आरोपी फंटूस ने नगरनौसा थाना पुलिस की पूछताछ में अपने गुनाह भी कबूल कर लिया। राजस्थान पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ सयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद राजस्थान पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहीं आरोपी के पास से बरामद 6 लाख रुपये कैश और बाइक को साथ ले गई। राजस्थान पुलिस पूछृताछ कर लूटपाट कांड में शामिल और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: Cyber Scam: सोशल मीडिया पर डालता था लोन संबंधित विज्ञापन और बना लेता था शिकार












Click it and Unblock the Notifications