बिहार में ‘बाढ़ का क़हर’, गंगा नदी में कटाव की वजह से बह रहा है घर, कई परिवार पलायन को मजबूर

बारिश लगातार होने की वजह से मैदानी इलाकों में गंगा और कोसी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि कोसी और गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने की वजह से कटाव हो रहा है और लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं।

भागलपुर, 20 सितंबर 2022। बिहार में बाढ़ के कह़र से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, प्रदेश के कई ज़िलों से बाढ़ से परेशान ग्रामीणों के कई मामले सामने आ रहे हैं। वही भागलपुर जिले के ग्रामीणों को बाढ़ की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि गंगा नदी में लगातार कटाव की वजह से उनके घर बह रहे हैं। गंगा और कोसी नदी में कटाव की वजह से कई घर बह गए। कई लोग अपने इलाके से पलायन कर चुके हैं तो कई परिवार पलायन की तैयारी कर रहे हैं।

Recommended Video

    Kanhaiya Kumar Net Worth: कन्हैया कुमार कितने अमीर, हो जाएंगे हैरान | Congress | वनइंडिया हिंदी*News
    मैदानी इलाकों में गंगा और कोसी का पानी

    मैदानी इलाकों में गंगा और कोसी का पानी

    बारिश लगातार होने की वजह से मैदानी इलाकों में गंगा और कोसी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि कोसी और गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने की वजह से कटाव हो रहा है और लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं। बिहार के अन्य इलाकों में भी लोग बाढ़ के क़हर से जूझ रहे हैं। गंगा नदी नवगछिया के कोसी और सबौर में तेजी से कटाव कर रही है। छोटी नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजब से रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घर कर रहा है। बारिश लगातार होने की वजह से नदियां खतरे के निशान के ऊपर आ चुकी हैं। इसके साथ ही गंडक, बागमती और कमला बलान नदी कोसी में उफान के बाद से ही खतरे के निशान को पार कर गई है।

    रिहायशी इलाकों में घुस रहा बाढ का पानी

    रिहायशी इलाकों में घुस रहा बाढ का पानी

    बिहार के भागलपुर जिले में क़ुदरत का चौतरफा क़हर जारी है, रिहायशी इलाकों में बाढ का पानी घुस रहा है। वहीं जिस इलाके में बाढ़ से लोग परेशान हैं, उनके पास खाने के लिए चीज़े नहीं बची हैं। जहां लोग घरों में सुरक्षित महफूज़ कर रहे थे, वहां तेज़ बहाव की वजह से मिट्टी कट कर नदी में गिर रही है। अचानक हुए तेज कटाव की वजह से कच्चे घर तो पानी में समा ही रहे हैं। वहीं पक्के मकान भी नदी के आगोश में जा रहे हैं। यही वजह है कि वहां के कई परिवार पलायव कर चुके हैं। कई परिवार पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन वहां से निकलने का साधन नहीं मिल पा रहा है।

    प्रशासन से मदद की उम्मीद में ग्रामीण

    प्रशासन से मदद की उम्मीद में ग्रामीण

    भागलपुर जिले में हाल ही में बाढ़ की कहर के वजह से 24 घंटे के भीतर चार लोगों की मौत हो गई थी। राजपुर गांव (सबौर थाना क्षेत्र), माधवपुर गांव (राघोपुर पंचायत) , साहिबगंज मोहल्ला (विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र), दीपनगर (जोगसर थाना क्षेत्र के) में बाढ के पानी डूबने से सभी इलाकों के लोगों की मौत हुई थी। वहीं अब फिर भागलपुर ज़िले बाढ कहर बरपा रहा है, प्रशासन की तरफ़ मदद की उम्मीद में स्थानीय लोग हैं लेकिन अभी तक संतोषजनक मदद नहीं पहुंची है।

    ये भी पढ़ें: बिहार: 10वीं पास ये छात्र किसी Scientist से नहीं हैं कम, छोटी सी उम्र में कमाल ही कर दिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+