भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार का चंपारण जिला, 3 की मौत 25 घायल
पटना। मंगलवार को आये भूकंप ने बिहार को भी हिलाकर रख दिया है। यहां मरने वालों की संख्या अब 17 तक पहुंच चुकी है। भूकंप की वजह से लोग बेहद परेशान और डरे हुए हैं। बिहार में सबसे ज्यादा भूकंप से प्रभावित चंपारण जिला है। जहां 3 लोगों की मौत भूकंप के कारण हुई है।
इसके अलावा दरभंगा, मधेपुरा व पूर्णिया में दो-दो तथा खगड़िया, सीतामढ़ी, वैशाली, सीवान व शेखपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। भूकंप से 77 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के कारण पूर्वी चंपारण में सबसे ज्यादा 25 लोग घायल हुए हैं।
बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने तथा घायलों का इलाज नि:शुल्क कराने की घोषणा की है। भूकंप के और झटकों की आशंका से लोगों ने मंगलवार को बाहर खुले मैदान में रात गुजारी और अभी भी बहुत लोग ऐसे हैं जिन्हें घर के अंदर जाने में डर लग रहा है।













Click it and Unblock the Notifications