पुराने सिक्कों का दिनेश के पास है कलेक्शन, 150 साल पुराने सिक्के बेचने को हुए मजबूर, जानिए वजह
पूर्णिया जिले के मरंगा निवासी दिनेश के पास 1866 से लेकर आज की तारीख तक का सिक्का मौजूद है। वह बचपन से पुराने सिक्कों का जमा करते थे, लेकिन अब उसे बेचना चाह रहे हैं।

Purnia News: इंसान शौक पुरा करने के लिए काफी मशक्कत करता है और काफी मेहनत करने के बाद वह अपने शौक पूरे कर पाता है। लेकिन वहीं कुछ मजबूरी आ जाती है तो शौक को भी कुर्बान करना पड़ जाता है। कुछ इसी तरह की कहानी है, बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले दिनेश पंडित की, जिन्होंने काफी मशक्कत से पुराने सिक्कों को जमा किया लेकिन अब वह इसे बेचने पर मजबूर हैं। गौरतलब है कि दिनेश पंडित के पास 1866 से लेकर आज की तारीख तक के सिक्कों का कलेक्शन है।
पूर्णिया मरंगा निवासी दिनेश पंडित ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में बताया कि उनके पास लगभग भारतीय सभी पुराने सिक्कों का कलेक्शन है। कोई शर्त लगाना चाहे तो वह हमेशा इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सिर पर कर्ज का बोझ है, इसलिए अब वह पुराने सिक्कों को बेचना चाहते हैं। बचपन से ही उन्हें पुराने सिक्कों को जमा करने का शौक था। उन्होंने छोटी सी उम्र से ही पुराने से पुराने सिक्कों को जमा करना शुरू कर दिया था।
आज की तारीख में उनके पास 150 साल पुराना सिक्का भी मिल जाएगा। 2 पैसा, 5 पैसा,10 पैसा, 20 पैसा के अलावा दिनेश पंडित के पास कूका आंदोलन वाला भी सिक्का मिल जाएगा। इसके अलावा उनके पास कई और महत्वपूर्ण मौके पर जारी सिक्कों का कलेक्शन भी मिल जाएगा। दिनेश पंडित ने खास बातचीत में बताया कि वह बचपन से ही पुराने सिक्के जमा करते आ रहे हैं। उनके पास अब तक के सभी भारतीय सिक्के मिल जाएंगे।
दिनेश पंडित ने कहा कि कर्ज के बोझ की वजह से उनके शौक को ग्रहण लग गया है, अब वह अपने पुराने सिक्के बेचना चाहते हैं। उन्होंने अपना नंबर 7634029922 देते हुए कहा कि कोई पुराने सिक्के खरीदने का शौक रखते हैं तो उनसे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह पुराने सिक्कों को बेच रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar News: कौन हैं बबिता जिन्हें कचरे से सामान बनाने के लिए राष्ट्रपति ने किया सम्मानित












Click it and Unblock the Notifications