Dengue Cases In Bihar: प्रदेश में बढ़ रहा डेंगू का कहर, हर रोज़ आ रहे नए मामले, मृतकों की बढ़ रही तादाद

Dengue Cases In Bhagalpur: बिहार के विभिन्न ज़िलों से डेंगू को लेकर डराने वाली खबर सामने आ रही है। डेंगू मरीज़ों की तादाद बढ़ रही है, मौतों के आंकड़े भी डरा रहे हैं। बिहार के भागलपुर ज़िले का भी हाल कुछ ऐसा ही है। मरीज़ों की तादाद बढ़ रही है। डेंगू से मौतें भी हो रही हैं।

भागलपुर जिला के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में डेंगू मरीज़ों की तादाद दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन भी मरीज़ों के इलाज के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। ग़ौरतलब है कि JNMCH में 100 बेड वाले फैब्रिकेटेड वार्ड में भी डेंगू मरीज़ भर्ती हैं। आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (JNMCH) में डेंगू मरीज़ के साथ एक ही तीमारदार रह सकते हैं।

Dengue havoc is increasing in Bihar

MCH और HDU में भी काफी मरीज़ों को भर्ती किया गया है। भागलपुर ज़िले में अभी तक डेंगू मरीज़ों की तादाद 360 के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं कुछ मरीज़ सिर दर्द और बुखार होने पर निजी अस्पतालों और जांच घरों का भी इलाज के लिए रुख कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मानें ने तो विभिन्न जगहों पर जल जमाव होने की वजह से डेंगू क़हर बरपा रहा है। सरकार और प्रशासन को चाहिए की जल जमाव वाले क्षेत्रों मे लगातार फॉगिंग करवाए, जिससे डेंगू मच्छर के प्रकोप से निजात मिलेगी। बचाव करने से ही डेंगू से महफूज़ रख सकते हैं।

भागलपुर ज़िले में बीते दिनों एक बच्ची और चार लोगों की डेंगू की वजह से मौत हो चुकी है। 17 अगस्त को तिलकामांझी हटिया रोड के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी। 42 वर्षीय पैथोलॉजी संचालक की मौत के बाद 6 सितंबर को तिलकामांझी हटिया रोड की रहने वाली एक बच्ची की मौत हुई थी।

8 सितंबर को तिलकामांझी इलाके में ही बस स्टैंड क्षेत्र के रहने वाले एक व्यकती की मौत हुई। वहीं 11 सितंबर को सराय के रहने वाले दवा कंपनी के मैनेजर की भी डेंगू से मौत। ग्रामीणों ने कहा कि डेंगू अमीर और गरीब को देखकर नहीं होता है। लापरवाही बरतने से मौत हो रही है। सरकार को नियमित तौर पर फॉगिंग करवानी चाहिए, ताकि लोग महफूज़ रहें और डेंगू से मौत नहीं हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+