Delhi CM Rekha Gupta: 'गुजरातियों का मन इतना बढ़ गया है कि अब मुख्यमंत्री को पीट रहे है', RJD के पोस्ट से बवाल
Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह जनसुनवाई के दौरान हमला हो गया। मुख्यमंत्री अपने कैंप ऑफिस में जनता की समस्याएं सुन रही थीं, तभी अचानक एक शख्स ने उन पर हमला किया। आरोपी ने जोर से चिल्लाते हुए सीएम को थप्पड़ मारा और गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
इस घटना के बाद राजनीति भी गरमा गई। RJD के सोशल मीडिया पोस्ट ने मामले को और विवादास्पद बना दिया, जिसमें मुख्यमंत्री बीजेपी से होने और आरोपी का गुजरात से होने का जिक्र किया गया। पोस्ट में लिखा गया कि, 'ऐसे गुजरातियों का मन इतना बढ़ गया है कि अब मुख्यमंत्री को पीट रहे है।' इस घटना ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था और जंगलराज को लेकर बहस को नया आकार दे दिया है।

दिल्ली में महाजंगलराज- RJD
लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD ने इस घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला किया है। RJD ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, दिल्ली में महाजंगलराज! महा गुंडाराज! देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक गुजराती ने थप्पड़ मारा। बाल खींच कर घसीटने की भी अप्रत्याशित और अपुष्ट खबरें आ रही है। मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारना जंगलराज की श्रेणी में नहीं आयेगा क्योंकि मुख्यमंत्री बीजेपी की है और दलित-पिछड़ा व आदिवासी वर्ग की नहीं है तथा उन्हें पीटने वाला प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के गृह राज्य गुजरात का है। ऐसे गुजरातियों का मन इतना बढ़ गया है कि अब मुख्यमंत्री को पीट रहे है।
ये भी पढ़ें Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली सीएम पर हमला करने वाला राजेश भाई खिमजी कौन? कैसे किया अटैक
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब मुख्यमंत्री अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। उसी दौरान एक शख्स अचानक अंदर आया और हंगामा करने लगा। उसने न केवल जोर-जोर से चिल्लाया बल्कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस थाने लाया गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को दर्शाती है। वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी है।
कौन है हमलावर?
हमलावर की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया (Rajesh Bhai Khimji Bhai) के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, उसकी उम्र लगभग 41 साल है और वह गुजरात के राजकोट का निवासी है। बताया गया है कि वह अपने साथ कुछ दस्तावेज लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। मुख्यमंत्री पर हमला करने के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू में लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने में पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें Delhi CM Rekha Gupta पर राजकोट के शख्स ने क्यों किया हमला? किसकी रिहाई चाहता था? क्या थी अहम वजह?












Click it and Unblock the Notifications