Danapur Assembly Election 2025: लालू के करीबियों रामकृपाल यादव और रीतलाल में से कौन मारेगा बाजी?
Danapur Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए रणभेड़ी बज चुकी है और गुरुवार, 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होने वाली है। इस फेज में कुल 142 सीटों पर मतदान डाले जाएंगे जिनमें से कुछ सीटों की काफी ज्यादा चर्चा है। इनमें से ही एक सीट है दानापुर की जहां चुनाव प्रचार करने के लिए खुद लालू यादव भी उतरे थे। पटना से सटे इस सीट पर चुनाव प्रचार में एनडीए और महागठबंधन दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके अलावा, जनसुराज और कुछ दूसरी पार्टियों के भी उम्मीदवार हैं।
दानापुर से बीजेपी ने अपने दो बार सांसद रहे रामकृपाल यादव को उतारा है। रामकृपाल ने आरजेडी छोड़कर 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का दामन थाम लिया था। उनके समर्थन में प्रचार करने के लिए बीजेपी नेताओं के साथ लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान भी उतरे थे। दूसरी ओर आरजेडी ने रीतलाल यादव को उतारा है।

Danapur Assembly Election 2025: जातिवार वोट कर सकते हैं खेल
- दानापुर विधानसभा 2025 में चुनाव आयोग के मुताबिक, इस सीट पर करीब 3,74,193 मतदाता हैं। इस सीट पर जातीय समीकरण चुनाव की दिशा तय करने में अब तक अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
- यहां यादव 90 हजार, वैश्य मतदाता भी लगभग 70 हजार हैं। एससी आबादी लगभग 30 हजार और मुस्लिम मतदाता लगभग 18 हजार हैं। सवर्ण मतदाताओं की संख्या 50 हजार और कुर्मी भी 8 हजार के आसपास हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: नौकरी में आरक्षण पर चुनावी रण में अब भी पीछे, पहले फेज में कितनी हैं महिला कैंडिडेट्स?
- इसके अलावा भी कई छोटी- छोटी जातीय चुनाव को प्रभावित करती हैं। आम तौर पर यादव वोट आरजेडी के साथ माना जाता है, लेकिन इस बार वोट बंटने के पूरे आसार हैं। जेल में बंद रीतलाल के लिए उनके समर्थकों ने जमकर प्रचार किया है।
Phase 1 में दानापुर की सीट पर लालू के करीबियों के बीच संग्राम
दानापुर की सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है। कभी लालू यादव के करीबी रहे रामकृपाल यादव को बीजेपी ने यहां से टिकट दिया है। आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद वह दो बार इस सीट से सांसद रहे हैं। हालांकि, 2024 में वह यहां से मीसा भारती से चुनाव हार गए थे। आरजेडी ने यहां से रीतलाल यादव को टिकट दिया है और उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए खुद लालू यादव भी पहुंचे थे। अब देखना यह है कि दानापुर की जनता आखिरकार किसे अपना समर्थन देती है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Phase 1: पहले चरण में 10 बाहुबली उम्मीदवार कौन हैं? अनंत से रीतलाल तक जेल से लड़ रहे चुनाव












Click it and Unblock the Notifications