Tejashwi Yadav पर कांग्रेस विधायकों ने हार का ठीकरा फोड़ा, राहुल गांधी को गठबंधन की वजह से हुए नुकसान गिनाए
Tejashwi Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने इंडिया अलायंस की सिर फुटव्वल सबके सामने ला दी है। पटना में हुई कांग्रेस की हाई प्रोफाइल मीटिंग में पार्टी की आंतरिक कलह फिर नजर आई। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के सामने ही नेता आपस में लड़ने लगे। इतना ही नहीं बंद कमरे में हुई बैठक में जीतने वाले विधायकों और हारे हुए उम्मीदवारों ने भी करारी शिकस्त के लिए सीधे तौर पर तेजस्वी यादव और आरजेडी को ही उम्मीदवार ठहराया है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक से पहले ही पूर्णिया से हारे उम्मीदवार जितेंद्र सिंह और वैशाली के कैंडिडेट इंजीनियर संजीव के बीच जमकर जुबानी वार हुए। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि संजीव ने गोली मारने की ही धमकी दे दी। कहा जा रहा है कि खरगे ने सबको हार से सीख लेने और बाकी राज्यों के चुनाव के लिए मेहनत करने की नसीहत दी।

Tejashwi Yadav पर फोड़ा गया हार का ठीकरा
कांग्रेस के लिए अपने 6 विधायकों को जोड़कर रखना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। तेजस्वी यादव के साथ हुई बैठक में कुछ कांग्रेस विधायक गायब रहे थे। खबर है कि जीते हुए विधायकों से वन टू वन चर्चा हुई। इसमें सबने कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने पर जोर दिया। कांग्रेस के जीते विधायकों के पाला बदलने के दावे भी किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी के अपनों ने ही उठाए सवाल, RJD की समीक्षा बैठक में क्या-क्या हुआ? ऐसे में कहां गायब हैं लालू के लाल?
इतना ही नहीं अररिया से तीसरी बार विधायक चुने गए अबीदुर रहमान ने खुले तौर पर कहा कि हमसे बहुत बड़ी चूक हुई। टिकट की हेरा-फेरी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीधे तौर पर जीतने वाले विधायकों ने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें आरजेडी से कोई सहयोग नहीं मिला। आरजेडी कार्यकर्ता उल्टे उन्हें हराने में पूरा जोर लगा रहे थे।
Rahul Gandhi के सामने तेजस्वी पर भड़के कांग्रेस नेता
हारने वाले उम्मीदवारों को भी चर्चा के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान ज्यादातर हारनेवाले उम्मीदवारों ने कहा कि आरजेडी के समर्थक घर से नहीं निकल रहे थे। तेजस्वी यादव की आक्रामकता और घमंड का नुकसान कांग्रेस को हुआ है। इसके अलावा, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर गंभीर आरोप लगाए गए। इसमें टिकट बेचने से लेकर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने जैसे आरोप हैं। इस सिर फुटव्वल के बाद बिहार में आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन टूटने के आसार लग रहे हैं।
आरजेडी और तेजस्वी पर लगे ये 3 बड़े आरोप
- कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गठबंधन में तालमेल का अभाव है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं किया। खुद तेजस्वी यादव ने ऐसी तत्परता नहीं दिखाई।
- तेजस्वी यादव की बयानबाजी और नीतीश कुमार पर की टिप्पणियों की वजह से नुकसान होने की बात कही गई।
- इसके अलावा, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरजेडी के साथ गठबंधन में होने की वजह से कांग्रेस का अपना संगठन मजबूत नहीं हो रहा है। लालू परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से भी कांग्रेस को नुकसान होता है।
यह भी पढ़ें: Bihar News: विधानसभा सत्र से पहले RJD की अहम बैठक, Tejashwi Yadav को मिली विपक्ष के नेतृत्व की जिम्मेदारी












Click it and Unblock the Notifications