Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: विधानसभा सत्र से पहले RJD की अहम बैठक, Tejashwi Yadav को मिली विपक्ष के नेतृत्व की जिम्मेदारी

Bihar News Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक दिसंबर से विधनासभा सत्र बुलाया गया है। यह सत्र सिर्फ 5 दिन चलेगा और इसमें प्रोटेम स्पीकर नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा, स्पीकर का चयन भी होगा। सत्र से पहले आरजेडी की अहम बैठक हुई। महागठबंधन के सदस्य दल भी इसमें शामिल हुए। तेजस्वी यादव के आवास पर हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता विपक्ष चुना गया है।

आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए राजद (RJD) ने शनिवार को पटना में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की थी। पार्टी के सभी 25 विधायक प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में जुटे। बैठक में सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विपक्ष की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Bihar News Tejashwi Yadav

Bihar News: महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी बने विपक्ष के नेता

- आरजेडी विधायक दल की बैठक के तुरंत बाद तेजस्वी यादव के आवास पर ही महागठबंधन के घटक दलों की संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई।

- इसमें कांग्रेस के एमएलसी समीर सिंह, माले विधायक संदीप सौरव और आई.पी. गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: चुनाव में RJD की करारी हार पर महामंथन, Tejashwi Yadav की ये 4 गलतियां बनी हार की वजह!

- इस संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को महागठबंधन और विपक्ष का नेता चुना गया। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने एकमत से तेजस्वी के नाम पर सहमति दी।

विधायकों ने यह भी तय किया कि संख्या बल कम होने के बावजूद विपक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों पर विधानसभा में मजबूती से अपनी आवाज उठाएगा।

Tejashwi Yadav चुनाव नतीजों के बाद से मीडिया से बरत रहे दूरी

तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से पटना में नहीं थे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए वह शनिवार को राजधानी पहुंचे, लेकिन हालांकि एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कोई बात नहीं की। मीडिया ने उनसे कुछ सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से निकलकर सीधे गाड़ी में बैठ गए। चुनाव में मिली करारी हार और बहन रोहिणी आचार्य की बगावत के बाद से तेजस्वी मीडिया से दूरी बरत रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह प्रेस ब्रीफिंग कर अपनी बात रख सकते हैं।

चुनाव नतीजों में विपक्ष की कमजोर स्थिति

2025 बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में विपक्ष महज 35 सीटों तक सिमट गया है। इनमें राजद के 25, कांग्रेस के 6 और वाम दलों के 4 विधायक शामिल हैं। इसके मुकाबले एनडीए 202 विधायकों के साथ भारी बहुमत में है, जिससे सदन में विपक्ष की संख्या काफी कमजोर हो गई है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: हार के बाद चिराग पासवान के चाचा ने लिया राजनीति से संन्यास! बेटे और भतीजे पर कही बड़ी बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+