गोपाल मंडल की तस्वीर वायरल होने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- चल रही है जांच
पटना। अपने हरकतों और बयानबाजी से चर्चा में रहने वाले जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल इन दिनों ट्रेन में अंडरवियर और बनियान में घूमने पर सुर्खियों में हैं। इस पहनावे में उनका फोटो वायरल करने के बाद लोगों ने सीएम नीतीश कुमार से विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कार्रवाई हो रही है, मामले की जांच चल रही है।
Recommended Video

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात को पटना से नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में जदयू के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को अंडरवियर में टहलने पर यात्री का विरोध झेलना पड़ा। ट्रेन जैसे ही पटना से चली विधायक अपने कपड़े उतारकर अंडरवियर में आ गए।
इसके बाद वह इसी हाल में वह टॉयलेट की तरफ जाने लगे। विधायक का बोगी में इस तरह घूमना साथ में यात्रा कर रहे एक यात्री को नागवार गुजरा। इसके बाद जब पैसेंजर ने मना किया तो विधायक गोपाल मंडल रौब जताने लगे। देखते ही देखेते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झड़प होने लगी। वहीं इस मामले में आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ये तस्वीर देख रहे हैं तो उन्हें पार्टी से तुरंत बाहर कर दें। मुख्यमंत्री को उनसे इस्तीफा मांग लेना चाहिए।
गोपाल मंडल ने कहा कि उन्होंने यात्री से माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा कि जो हुआ उसका मुझे अफसोस है, लेकिन मेरी कोई गलती नहीं थी। पेट खराब था, जिस वजह से जल्दबाजी में वॉशरूम के लिए निकल गया था। इसलिए कपड़े नहीं पहन सका था।
गोपाल मंडल के कोच में सफर करने वाले सह-यात्री ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि, "ट्रेन में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक गोपाल मंडल सिर्फ अंडरवियर और बनियान में थे। उन्होंने पी हुई थी। उन्होंने नशे में गाली-गलौज की। मेरी सोने की अंगूठी और चेन भी छीन ली थी।"












Click it and Unblock the Notifications