'भाजपा के साथ हैं तो आप राजा हरिश्चंद्र होंगे', पूर्व CM राबड़ी देवी आवास पहुंची CBI तो बोले तेजस्वी यादव
बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी में रहेंगे तो राजा हरिश्चंद्र बनेंगे। उनके खिलाफ रहेंगे तो छापेमारी का सामना करेंगे।

CBI Rabri Devi Land For Job: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पटना स्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची। सीबीआई ने सोमवार को उनके साथ पूछताछ की। लैंड फोर जॉब मामले में सीबीआई ने राबड़ी देवी से 5 घंटे पूछताछ की। सीबीआई रेड को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि बीजेपी को आईना दिखाओगे तो ये छापेमारी होगी। यदि आप भाजपा के साथ रहते हैं, तो आप राजा हरिश्चंद्र होंगे। महाराष्ट्र में जब शरद पवार के भतीजे (अजित पवार) बीजेपी में गए तो सारे केस वापस ले लिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब टीएमसी के मुकुल रॉय बीजेपी में गए तो सारे केस वापस ले लिए गए।
सीबीआई पूछताछ के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से मामले की पूरी जानकारी ली है। जिस समय सीबीआई राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची, उस वक्त तेजस्वी और तेजप्रताप यादव विधानसभा में थे। IRCTC घोटाला मामले में इससे पहले लालू यादव राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन 14 लोगों को कोर्ट की ओर से समन भी जारी किया गया है। इन सभी लोगों को 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। लालू यादव इस वक्त सिंगापुर से हाल ही में गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) कराके लौटे हैं।
Recommended Video

सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती और 13 अन्य के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी घोटाले में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में कहा गया है कि जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपियों ने मध्य रेलवे के तत्कालीन महाप्रबंधक और मध्य रेलवे के सीपीओ के साथ साजिश रचकर जमीन के बदले में या तो उनके नाम पर या उनके करीबी रिश्तेदारों के नाम पर लोगों को नियुक्त किया है।
यह भूमि प्रचलित सर्किल रेट से कम और बाजार दर से काफी कम कीमत पर अधिग्रहित की गई थी। सीबीआई के बयान में कहा गया है कि यह भी आरोप लगाया गया था कि उम्मीदवारों ने गलत टीसी का इस्तेमाल किया और रेल मंत्रालय को झूठे दस्तावेज जमा किए है। कथित घोटाला 2004 और 2009 के बीच हुआ था जब लालू यादव रेल मंत्री थे।
यह भी पढ़ें- 'जब उन्होंने मजाक उड़ाया था', विवेक अग्निहोत्री को अनुष्का-विराट के मंदिर जाने पर याद आया पुराना किस्सा












Click it and Unblock the Notifications